Headlines

दरभंगा- शादी का झांसा देकर युवती से रेप का आरोप:वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल, लोगों ने आरोपी को पुलिस को सौंपा




दरभंगा के बिरौल में 18 साल की लड़की ने मधुबनी जिले के बेनीपट्टी के जरैल गांव के रहने वाले 25 साल के शंभू कुमार सहनी पर रेप का आरोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि शंभू कुमार सहनी ने शादी का झांसा देकर उसका रेप किया। लड़की ने पुलिस को दिए गए आवेदन में अपहरण कर आजमगढ़ ले जाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता के आवेदन पर बिरौल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तायर कर लिया है। पीड़िता ने थानाध्यक्ष को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि राजकुमार सहनी के बेटे शंभू कुमार सहनी ने शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसके मुताबिक, आरोपी ने उसे किडनैप किया और आजमगढ़ ले गया। वहां भी आरोपी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा और मारपीट भी की। आवेदन में युवती ने दो महीने तक आरोपी के साथ रहने के दौरान कई बार दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता बोली- दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने वीडियो भी बनाया पीड़िता के अनुसार आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान उसका वीडियो भी बना लिया था। करीब दो महीने बाद आरोपी उसे वापस लाकर छोड़ गया। साथ ही धमकी दी कि अगर उसने कहीं और शादी की तो उसका वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक पर वायरल कर देगा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे जब भी बुलाता था, मिलने के लिए दबाव बनाता था। उसके इनकार करने पर आरोपी ने वीडियो सोशल मीडिया पर डालना शुरू कर दिया। आवेदन में युवती ने आगे बताया है कि आरोपी के बुलाने पर जब वह उससे मिलने पहुंची तो उसने उसके साथ दोबारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इसी दौरान ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर कांड संख्या 618/26 दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। मामले के नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जिम्मेदारी अनुसंधानक भार्गवी कुमारी को दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *