![]()
शेखपुरा के कटरा चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। यह पर्व एक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव के तौर पर मनाया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की सुंदर झांकी दिखाई गई। कृष्ण की भूमिका में सान्वी कुमारी और राधिका के रूप में प्रज्ञा कुमारी, तृष्णा और परी समेत कई बाल कलाकारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राजयोग मेडिटेशन से हुई, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और शिक्षाओं पर ध्यान किया गया। प्रियंका कुमारी ने अपनी आवाज में “अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम” और सान्वी कुमारी ने “राधा न कैसे जले” जैसे भक्ति गीतों पर नृत्य कर लोगों का मन मोह लिया। मेहमानों को चंदन का लगाया तिलक सेवा केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अन्नू बहन ने भारतीय परंपरा के अनुसार आए मेहमानों को चंदन का तिलक लगाया। उन्हें स्मृति चिन्ह और फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। उत्सव के दौरान बीके अन्नू बहन ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण 16 कला संपूर्ण, सर्वगुण संपन्न और अहिंसक थे। उन्होंने जन्माष्टमी को आध्यात्मिक रूप से मनाने और श्रीकृष्ण के गुणों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान की तस्वीरें…. कार्यक्रम के आखिर में सभी लोगों के बीच शिव बाबा का भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर आर डी कॉलेज के रिटायर्ड प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर रामाकांत प्रसाद सिंह, एएसआई मुन्नी कुमारी, निरंजन कुमार पांडे, बमबम कुमार, सुभाष भाई और अनिल भाई समेत कई लोग मौजूद थे।
Source link
शेखपुरा में ब्रह्माकुमारियों ने मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव:नन्हें बच्चे बने कृष्ण और राधा, नृत्य से लोगों का मोहा मन
