![]()
राजकीय रेल पुलिस बरौनी ने शुक्रवार सुबह बरौनी जंक्शन पर रोको टोको और विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान जंक्शन पर लावारिस हालत में रखी 80 लीटर विदेशी बीयर बरामद की गई। जीआरपी बरौनी के थाना प्रभारी सह निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध शराब और अपराध रोकने के लिए की गई थी। जांच के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर खड़ी 15027 मौर्य एक्सप्रेस के पास यह बीयर मिली। इस मामले में रेल थाना बरौनी में कांड संख्या 172/26, दिनांक 4/9/26 को बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) के तहत केस दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। राजकीय रेल पुलिस बरौनी अवैध शराब का कारोबार करने वालों को पकड़ने के लिए लगातार रोको टोको और अपराध विरोधी अभियान चला रही है। इन अभियानों में पुलिस को सफलता भी मिल रही है, जिसमें अवैध शराब की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी शामिल है।
Source link
राजकीय रेल पुलिस बरौनी ने रोको-टोको और जांच अभियान चलाया:लावारिस हालत में रखी 80 लीटर विदेशी बीयर बरामद
