Headlines

कृष्ण जन्माष्टमी पर गोपालगंज के मार्केट में भीड़:लड्डू गोपाल के श्रृंगार, मूर्तियों और आकर्षक झूलों की खरीदारी के लिए पहुंचे श्रद्धालु




गोपालगंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को लेकर बाजारों में खासा उत्साह और रौनक छाई हुई है। शहर के मुख्य बाजार, मौनिया चौक और मेन रोड सहित सभी व्यावसायिक इलाकों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। लोग भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप ‘लड्डू गोपाल’ के जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं। मटकी और बांसुरी की मांग भी काफी ज्यादा बाजारों में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक मूर्तियां, सुंदर झूले, रेशमी और रंग-बिरंगे वस्त्र, बांसुरी, मुकुट और मोरपंख की खूब बिक्री हो रही है। दुकानदारों ने भी त्योहार को देखते हुए अपनी दुकानें सजाई हैं। लड्डू गोपाल के लिए तैयार की गई छोटी-छोटी पोशाकें और सजावटी झूले लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पीतल और अष्टधातु की मूर्तियों के साथ-साथ माखन मटकी और बांसुरी की मांग भी काफी ज्यादा है। भगवान के जन्मोत्सव की तैयारियों में लगे लोग खरीदारी करने आए श्रद्धालुओं का कहना है कि जन्माष्टमी का त्योहार उनके लिए गहरी आस्था का प्रतीक है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक सभी भगवान के जन्मोत्सव की तैयारियों में लगे हैं। लोग घरों में पूजा-अर्चना और झांकियां सजाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते। बाजार में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया है। इससे खरीदारी करने आए लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। इस पर्व को लेकर पूरे शहर में भक्तिमय और उत्सव का माहौल बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *