Headlines

सीवान में उद्यमियों को ई-कॉमर्स-निर्यात के तरीके बताए गए:MSME मंत्रालय का राष्ट्रीय सेमिनार,GeM- ZED, PMS की जानकारी दी




सीवान में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को शहर के एक स्थानीय होटल में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। एमएसएमई मंत्रालय के विकास कार्यालय की ओर से आयोजित कार्यशाला का विषय निर्यात संवर्धन, ई-कॉमर्स तथा प्रोक्योरमेंट एवं मार्केटिंग सपोर्ट (PMS) योजना रहा। कार्यशाला का उद्घाटन सीवान के जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय उद्यमियों को कारोबार बढ़ाने, नए बाजार तलाशने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मददगार साबित होंगे। उन्होंने प्रतिभागियों से कार्यशाला में मिली जानकारी का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। देखें, मौके से आई तस्वीरें… उद्यम पंजीकरण से GeM तक की जानकारी एमएसएमई-विकास कार्यालय, सीवान के सहायक निदेशक अतुल कुमार मिश्र ने अतिथियों का पुष्प-गुच्छ, स्मृति-चिह्न और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि मंत्रालय के विकास कार्यालयों के माध्यम से एमएसएमई के विकास और प्रोत्साहन के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रतिभागियों को उद्यम पंजीकरण, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (GeM), ZED पंजीकरण, PMS योजना, व्यापार मेलों और बारकोड प्रतिपूर्ति योजना की जानकारी दी गई। गुणवत्ता और मानकों पर जोर बीआईएस, पटना के निदेशक मुकेश टायल ने उद्योगों के विकास और स्थायित्व के लिए गुणवत्ता एवं मानकों के पालन को जरूरी बताया। उन्होंने उद्यमियों से उत्पादों और उत्पादन प्रक्रियाओं में निर्धारित गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की दी जानकारी जिला उद्योग केंद्र, सीवान के महाप्रबंधक विवेक कुमार ने राज्य की औद्योगिक नीति और जिले में उद्योगों की स्थिति से प्रतिभागियों को अवगत कराया। उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की जानकारी देते हुए नए उद्यमियों को योजना का लाभ लेकर व्यवसाय शुरू करने और उसका विस्तार करने के लिए प्रेरित किया। निर्यात के अवसरों पर तकनीकी सत्र तकनीकी सत्र में डीजीएफटी के प्रतिनिधि ने वर्चुअल माध्यम से निर्यात संवर्धन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी। वॉलमार्ट वृद्धि टीम की सृष्टि मलिक ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एमएसएमई के ऑनबोर्डिंग और ऑनलाइन बाजार के अवसरों के बारे में बताया। लोन और वित्तीय योजनाओं की जानकारी लीड जिला प्रबंधक आरबी चौधरी ने उद्यमियों को वित्तीय योजनाओं और ऋण सुविधाओं की जानकारी दी। वहीं एपीडा के एसोसिएट सौरभ कुमार ने कृषि समेत अन्य उत्पादों के निर्यात से जुड़ी सुविधाओं और संभावनाओं पर प्रकाश डाला। नाबार्ड ने बताए सहयोग के विकल्प नाबार्ड के डीडीएम शशांक शेखर ने विभिन्न योजनाओं और निर्यात के लिए उपलब्ध सहयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने उद्यमियों को सरकारी और संस्थागत योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। सफल उद्यमी ने साझा किया अनुभव सफल उद्यमी अभिषेक रंजन ने अपनी उद्यमिता यात्रा प्रतिभागियों के साथ साझा की। उन्होंने युवाओं को कारोबार के क्षेत्र में नए अवसर तलाशने और आत्मनिर्भर उद्यम खड़ा करने के लिए प्रेरित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *