![]()
भागलपुर में स्टेशन चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान हंगामा हो गया। पुलिस ने एक बाइक सवार को रोका था। उससे बाइक के कागजात मांगे थे। बाइक के नंबर से पता चला कि पॉल्यूशन फेल है। बाइक सवार दीपक कुमार सिंह ने कहा कि मैं स्टेशन मास्टर हूं, क्या कर लीजिएगा… इसके बाद आधे घंटे तक हाई वोल्डेट ड्रामा चला। दीपक ने दारोगा को धमकाया। मौके पर जब कुछ लोगों ने वीडियो बनाया तो दीपक ने आपा खो दिया। अंत में पुलिस ने दीपक की बाइक जब्त कर ली। घटना बुधवार शाम की है, जिसका वीडियो आज सामने आया है। पुलिस से मांगी माफी पुलिसकर्मी दीपक की बाइक जब्त करके थाने ले गए। बाद में दीपक ने पुलिस से कहा कि मैं रेलवे में कर्मचारी हूं। ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था। मैंने जो कुछ कहा आवेश में कहा। बकायदा दीपक ने पुलिस को माफीनामा पत्र लिखकर दिया। तब मामला शांत हुआ।
बाइक की तस्वीर खींची थी, इसी पर विरोध किया था वहीं, दीपक ने कहा कि पुलिस के सामने एक शख्स ने बाइक की तस्वीर खींची, इसी पर मैंने आपत्ति जताई थी। इधर, घटना के दौरान मौजूद एक सिपाही ने बताया कि उसको सिर्फ वाहन चेकिंग अभियान में रोका गया था, पदाधिकारी से ही बहस करने लगे।
Source link
वाहन जांच में बाइक सवार बोला, मैं स्टेशन मास्टर हूं:पुलिस जांच में पॉल्यूशन निकला फेल, गाड़ी जब्त हुई तो मांगनी पड़ी माफी
