Headlines

कैमूर में सकरी बांध का जलस्तर 13 फीट बढ़ा:गेट के ऊपर से बह रहा पानी; कई गांव बाढ़ से घिरे, सड़क संपर्क भी कटा




कैमूर जिले में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। करमचट डैम से पानी छोड़े जाने के बाद सकरी बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। कुदरा नदी पूरे उफान पर है और पानी बांध के गेट के ऊपर से तेज रफ्तार में बह रहा है। जलस्तर में करीब 13 फीट की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बांध से पानी का बहाव तेज होने के कारण कुदरा नदी के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। इस नजारे को देखने के लिए सकरी बांध पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। तेज बहाव के कारण बांध और नदी के आसपास खतरा बढ़ गया है। कई गांव पानी से घिरे, सड़क संपर्क भी प्रभावित पानी के अचानक फैलने से कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। कई ग्रामीण इलाकों का संपर्क मुख्य सड़कों से कट गया है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। खेत-खलिहान पानी में डूब गए हैं और फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। नदी किनारे रहने वालों को सतर्क रहने की हिदायत प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए मोर्चा संभाल लिया है। कुदरा नदी के किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सख्त हिदायत दी गई है। ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर जाने और नदी के किनारों से दूर रहने को कहा जा रहा है। प्रशासन लगातार रख रहा नजर प्रशासन की ओर से लोगों से सावधानी बरतने और किसी भी स्थिति में नदी के तेज बहाव के पास नहीं जाने की अपील की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *