Headlines

Pune Sons Assault Parents Over Land Dispute


पुणे5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पुणे जिले में जमीन बेचने से नाराज दो भाइयों ने अपने बुजुर्ग माता-पिता को सरेआम सड़क पर लाठी-डंडों से पीटा। राहगीरों ने दंपत्ती को बेटों से बचाया। घटना 30 अगस्त के शाम की है। लेकिन, घटना का वीडियो अब सामने आया है।

पुणे पुलिस के मुताबिक, इंदापुर में रहने वाले 65 साल के किसान तुकाराम राउत ने 30 अगस्त की शाम शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उन्होंने कहा- वह और उनकी बीमार पत्नी टहलने के लिए निकले थे, तभी उनके दोनों बेटे कार से वहां पहुंचे।

दोनों ने अपनी मां अंजना के नाम पर मौजूद जमीन बेचने को लेकर सवाल-जवाब किया और इसके बाद डंडे से पिटाई की।

दंपती को बचाने की कोशिश करता एक राहगीर। मां भी गुहार लगाती रही।

दंपती को बचाने की कोशिश करता एक राहगीर। मां भी गुहार लगाती रही।

राहगीरों ने दंपती को बचाया

हमले में तुकाराम राउत की पीठ, चेहरे, जांघ और कंधे पर चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी के हाथ की कलाई और कमर में चोट लगी। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों और राहगीरों ने दोनों को बचाया और इलाज के लिए इंदापुर उप-जिला अस्पताल भिजवाया।

दर्ज शिकायत में तुकाराम ने कहा है कि दोनों बेटों ने उन्हें धमकी दी है कि अगर जमीन का सौदा रद्द नहीं किया गया तो वे उन्हें जान से मार देंगे।

दोनों बेटे अपने परिवार के साथ इंदापुर के मालवाड़ी इलाके में अलग-अलग रहते हैं। इंदापुर थाने में दोनों बेटों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

————-

ये खबर भी पढ़ें…

बर्थडे बॉय ने माता-पिता को पीट-पीटकर मार डाला:गाजियाबाद में भाई के साथ की वारदात, डांटने पर भड़के

यूपी के गाजियाबाद में 2 बेटों ने मां और पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सोमवार रात 11 बजे बर्थडे पार्टी से लौटने के बाद दोनों बेटे झगड़ा कर रहे थे। माता-पिता ने उन्हें डांट लगाई तो भड़क गए। गुस्से में माता-पिता को लात-घूसों से पीटकर अधमरा कर दिया। फिर हथौड़े से सिर कूच दिया। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।