Headlines

DK Shivakumar on Women Leadership in Bengaluru


  • Hindi News
  • National
  • DK Shivakumar On Women Leadership In Bengaluru | Sita Character Statement

बेंगलुरु14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
डीके शिवकुमार ने बुधवार को बेंगलुरु में उबंटू कंसोर्टियम ऑफ वुमन एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित ‘टुगेदर वी ग्रो इंटरनेशनल वुमन एंटरप्रेन्योरशिप डे’ के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया। - फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

डीके शिवकुमार ने बुधवार को बेंगलुरु में उबंटू कंसोर्टियम ऑफ वुमन एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित ‘टुगेदर वी ग्रो इंटरनेशनल वुमन एंटरप्रेन्योरशिप डे’ के पांचवें संस्करण का उद्घाटन किया। – फाइल फोटो।

कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार ने बुधवार को कहा कि रामायण में सीता का चरित्र भगवान राम से कहीं बड़ा है।

वे बेंगलुरु में उबंटू कंसोर्टियम ऑफ वुमन एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित ‘टुगेदर वी ग्रो इंटरनेशनल वुमन एंटरप्रेन्योरशिप डे’ के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करने के बाद बोल रहे थे।

शिवकुमार ने महिला उद्यमियों से राज्य के विकास में नेतृत्व की भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने कहा- महिलाएं निर्माण करती हैं। उन्हें संसद तक नेतृत्व संभालना चाहिए। सरकार पूरा साथ देगी।

ग्राम पंचायत से संसद तक महिलाओं का नेतृत्व जरूरी

शिवकुमार ने कहा कि ग्राम पंचायतों से लेकर संसद तक महिलाओं का नेतृत्व जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, “जब महिलाओं की रचनात्मकता, क्षमता और दृढ़ता को पूंजी, तकनीक और बाजार तक पहुंच मिलती है, तो वे क्या बना सकती हैं इसकी कोई सीमा नहीं रहती। सरकार की जिम्मेदारी है कि ऐसा माहौल बनाए, जिसमें उनकी क्षमता आगे बढ़ सके।”

पांच गारंटी योजनाओं का जिक्र

सीएम ने कहा कि उन्हें युवाओं और महिलाओं की ताकत पर भरोसा है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार ने पांच गारंटी योजनाएं शुरू की हैं। इनमें शक्ति, गृह लक्ष्मी, गृह ज्योति, अन्न भाग्य और युवा निधि शामिल हैं।

उन्होंने कहा, “गृह लक्ष्मी योजना के तहत राज्य की 1.22 करोड़ महिलाओं को हर महीने 2,000 रुपए मिलते हैं। इससे उन्हें अपने परिवार संभालने में मदद मिली है।”

सोनिया गांधी और महाभारत की महिलाओं का उदाहरण

शिवकुमार ने भारतीय संस्कृति में महिलाओं को परिवार की “आंखें” बताया। उन्होंने कारोबार चलाने के दौरान आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही महिला उद्यमियों की तारीफ की और उन्हें सरकार के पूरे समर्थन का भरोसा दिया।

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने अपनी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तथा अपने पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मौत जैसे झटकों का सामना किया। इसके बाद भी उन्होंने आगे बढ़कर पार्टी का नेतृत्व किया।

शिवकुमार ने महाभारत की द्रौपदी और कुंती का उदाहरण देते हुए कहा कि महिलाओं में बहुत प्रतिभा और क्षमता है। उन्होंने महिलाओं से नेतृत्व की भूमिका संभालने की अपील की।

कर्नाटक सरकार में एक भी महिला मंत्री नहीं

कर्नाटक सरकार में सीएम और डिप्टी सीएम सहित कुल 33 मंत्री हैं। लेकिन इसमें एक भी महिला मंत्री शामिल नहीं है। 3 अगस्त 2026 को डीके शिवकुमार ने 20 नए मंत्री शामिल किए थे। लेकिन इस एक्सपेंशन में भी किसी महिला को जगह नहीं मिली।

ये खबर भी पढ़ें…

आज का एक्सप्लेनर:सबसे अमीर सीएम डीके शिवकुमार की कहानी; जमीन बेचकर चुनाव लड़ा, ED ने पकड़ा तो रो पड़े, जेल में मिलने पहुंचीं सोनिया गांधी

बात अक्टूबर 1999 की है। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 224 में 132 सीटें जीतीं। एसएम कृष्णा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले थे। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।