Headlines

Nahargarh Biological Park Accident | Jaipur Tiger Attack Death


जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क (चिड़ियाघार) में टाइगर शिवाजी के हमले में एक मजदूर महिला की मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह 9 बजे हुआ।

.

जानकारी के अनुसार महिला मजदूर सुगना देवा टाइगर के एन्क्लोजर (बाड़ा) के अंदर घास काटने घुसी थी। साथी महिलाओं का दावा है टाइगर उस वक्त एन्क्लोजर के अंदर पिंजरे में था।

जैसे ही हम अंदर घुसे किसी ने पिंजरे का गेट खोल दिया। इसी दौरान टाइगर ने हमारे ऊपर हमला कर दिया। सुगना देवी की बॉडी 12 बजे तक भी बाड़े अंदर से नहीं निकाली जा सकी थी।

सबसे पहले देखिए- हादसे से जुड़ी PHOTOS…

एन्क्लोजर के अंदर काम कर रही थी महिला

जानकारी के अनुसार नांगल क्षेत्र की रहने वाली महिला सुबह एन्क्लोजर के अंदर सफाई करने गई थी। इसी दौरान टाइगर ने हमला कर दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद से महिला का शव पार्क में ही घटनास्थल पर मौजूद है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल ले जाया जा सकता है।

यहां कुल 13 बाघ-बाघिन

नाहरगढ़ देश का एकमात्र ऐसा बायोलॉजिकल पार्क है, जहां रेस्क्यू सेंटर, सफारी और जू तीनों एक ही जगह हैं। यहां 13 टाइगर रहते हैं। युवा बाघों को एक किलोमीटर के सुरक्षित दायरे में रखा गया है। यहां दो व्हाइट टाइगर भी हैं।

….

टाइगर के हमले से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए….

रणथंभौर में टाइगर ने रेंजर को मार डाला:गर्दन पर दांतों और नाखून से किया हमला, 20 मिनट तक शव पर बैठा रहा

सवाई माधोपुर के रणथंभौर टाइगर रिजर्व में पिछले साल टाइगर के हमले में एक रेंजर की मौत हो गई थी। टाइगर रिजर्व के जोन नंबर-3 में बाघ ने रेंजर की गर्दन पर दांतों और नाखून से हमला किय था। टाइगर 20 मिनट तक रेंजर के शव पर बैठा रहा था। पूरी खबर पढ़िए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।