- Hindi News
- National
- IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; Bihar UP MP Rajasthan Weather Alert | Uttarakhand Himachal Landslide
नई दिल्ली26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

उत्तराखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश जारी है। मंगलवार को बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो गई। नैनी झील का जलस्तर 88 फीट पार होने के बाद चैनल खोल दिए गए हैं। राज्य में 172 सड़कें बंद हैं। नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून में आज ऑरेंज अलर्ट है। पांच जिलों में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं।
इधर, बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य में गंगा-पुनपुन समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पटना में सुबह से बारिश हो रही है। मंगलवार को तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। भागलपुर में 100 साल पुराना दुर्गा मंदिर कटाव के चलते गंगा में समा गया।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर में भारी बारिश के कारण दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। गाजीपुर में गंगा में नहाते समय दो नाबालिग बह गईं। उन्नाव में बारिश के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर करीब 7 फीट गहरा गड्ढा हो गया। इस मानसून में गंगा एक्सप्रेसवे धंसने की यह दूसरी घटना है। वहीं, बलिया में करीब 20 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं।
वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में स्ट्रॉन्ग मानसूनी सिस्टम सक्रिय है। जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में भारी बारिश हो रही है। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर है। रामघाट की करीब 400 दुकानें और 20-25 होटल डूब गए हैं। सतना में 2 और 3 सितंबर को स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

लखनऊ में बुधवार को BJP सांसद दिनेश शर्मा के घर के बाहर सड़क धंस गई। स्कूटर सवार दो लोग कई फीट गहरे गड्ढे में गिरकर घायल हो गए।

मध्य प्रदेश के चित्रकूट में मंदाकिनी नदी में एक नाविक बह गया, जिसका अब तक पता नहीं चला है।

उत्तर प्रदेश के काशी में रत्नेश्वर महादेव मंदिर डूब गया है। गुंबद का कुछ हिस्सा ही दिखाई दे रहा है।

बिहार के रोहतास में दो युवक झरने के तेज बहाव में फंस गए। करीब दो घंटे बाद पानी कम होने के बाद वहां से निकल पाए।

झारखंड के पलामू जिले में बारिश और ऊपरी इलाकों से पानी छोड़े जाने के बाद सोन नदी का पानी रिहायशी इलाकों में आने लगा है।

छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के सेमरिया गांव में श्मशान घाट तक जाने के लिए कमर तक पानी पार करते गांववाले।

उत्तराखंड के रामनगर में सड़क के आर-पार बह रहे तेज पानी के बहाव में एक टेंपो बह गया।

देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से देखें…
लाइव अपडेट्स
05:06 AM2 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
हिमाचल में इस मानसून सीजन 259 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान अब तक 259 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के मुताबिक, 30 जून से 1 सितंबर के बीच 64 दिनों में सरकारी और निजी संपत्तियों को 1,200 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
05:01 AM2 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़: उत्तर-मध्य में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने का भी खतरा

दुर्ग में बादल छाए हुए हैं। सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई।
छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। बारिश के साथ कई जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी है। छत्तीसगढ़ के उत्तर क्षेत्र में कोरिया, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़ और कोरबा जैसे जिले आते हैं। वहीं मध्य क्षेत्र रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी और महासमुंद जैसे जिले आते हैं। प्रदेश में अब तक सामान्य से 2% कम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
03:46 AM2 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश जारी
03:28 AM2 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
यूपी: लखनऊ समेत 25 जिलों में बारिश, घरों में घुसा पानी; 75 जिलों में अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश जारी है। लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी, बरेली, उन्नाव और चित्रकूट समेत 25 जिलों में बुधवार सुबह से बारिश हो रही है। लखनऊ में सड़कों पर 2 फीट तक पानी भर गया और घर-दुकानों में भी पानी घुस गया। मौसम विभाग ने सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 25 जिलों में बहुत भारी और 20 में भारी बारिश की चेतावनी है। पूरी खबर पढ़ें…
लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी का पानी रामघाट और आसपास की सड़कों पर बह रहा है, जिससे करीब 500 दुकानें और 20-25 होटल प्रभावित हुए हैं। बरुआ, राशिन और गुंता बांध के गेट खोल दिए गए हैं और 50 से ज्यादा गांवों में अलर्ट है। सोनभद्र में रिहंद बांध ओवरफ्लो हो गया है। प्रयागराज, जौनपुर और लखीमपुर खीरी समेत 10 शहरों में कक्षा 8 तक के स्कूल बंद किए गए हैं।
03:20 AM2 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
हरियाणा: 3 जिलों में बारिश का अलर्ट, आज से मानसून एक्टिव

गुरुग्राम में मंगलवार रात बारिश हुई।
हरियाणा में आज से मानसून फिर सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश को देखते हुए किसानों को अगले 3-4 दिन फसलों में पानी न देने और रसायनों का छिड़काव नहीं करने की सलाह दी गई है। पूरी खबर पढ़ें…
03:18 AM2 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
राजस्थान: आज से फिर एक्टिव होगा मानसून, 4 सितंबर से बढ़ेगी बारिश

राजस्थान में चार दिन से जारी बारिश का ब्रेक आज खत्म हो सकता है। बुधवार और गुरुवार को पूर्वी राजस्थान में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि 4 सितंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। बारिश नहीं होने से तापमान फिर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में श्रीगंगानगर सबसे गर्म रहा, जहां पारा 39.4 डिग्री दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
02:48 AM2 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
MP: 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चित्रकूट में 400 दुकानें डूबीं

उज्जैन और मैहर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को बारिश हुई। उमरिया में मछडार डैम का पानी ऊपर से बह रहा है।
मध्य प्रदेश के चित्रकूट में 36 घंटे से हो रही तेज बारिश से हालात बिगड़ गए हैं। मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से 4 मीटर ऊपर बह रही है। रामघाट समेत कई इलाकों में पानी भर गया है और करीब 400 दुकानें डूब गई हैं। रामघाट-नयागांव पुल भी क्षतिग्रस्त हुआ है। राहत-बचाव के लिए SDRF, NDRF और सेना की टीमें तैनात हैं। अगले दो दिन सतना और चित्रकूट में भारी बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें…
02:47 AM2 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
बिहार: गंगा उफनाई, पटना में बाढ़ का खतरा; 31 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

बिहार में लगातार बारिश से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। पटना समेत 31 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। मंगलवार को पटना और खगड़िया समेत कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में पानी भर गया। गंगा और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से 5 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
02:41 AM2 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: भारी बारिश, 12 से ज्यादा मौतें; 172 सड़कें बंद

नैनीताल के कैंची धाम में मंगलवार को शिप्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया।
उत्तराखंड में तीन दिनों से लगातार बारिश के चलते हालात बिगड़ रहे हैं। मंगलवार को अलग-अलग जिलों में 12 लोगों की मौत हो गई है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि पांच जिलों में बुधवार को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखे गए हैं। नैनी झील का जलस्तर 88 फीट पार होने के बाद चैनल खोल दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…
01:36 AM2 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
अगले दो दिन के दौरान देश में मौसम का अनुमान
3 सितंबर:
- मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर बहुत बारिश की संभावना है।
- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है।
4 सितंबर
- मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा बारिश का अनुमान है।
- अरुणाचल प्रदेश, असम-मेघालय, बिहार, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, उत्तराखंड, सिक्किम और उत्तर प्रदेश में भी तेज बारिश हो सकती है।
01:31 AM2 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
देशभर के शहरों में आज तापमान का अनुमान


