Headlines

सुपौल में ताला तोड़कर 15.30 लाख की कैश-जेवर चोरी:रक्षाबंधन पर परिवार गया था घर, खाली किराए के मकान को चोरों ने बनाया निशाना




सुपौल सदर थाना क्षेत्र के चकला निर्मली में रक्षाबंधन के अवसर पर एक मकान से करीब 15.30 लाख रुपए की नगदी और जेवरात चोरी हो गए। परिवार के सभी लोग पैतृक घर गए हुए थे, इसी दौरान अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया पीड़ित विकास कुमार साह ने सुपौल सदर थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। विकास कुमार साह (36) नगर परिषद सुपौल क्षेत्र के चकला निर्मली में नवीन झा के मकान के प्रथम तल पर किराए पर रहते हैं। 28 अगस्त को रक्षाबंधन के लिए वह अपने परिवार के साथ सिमराही स्थित अपने पैतृक घर गए थे। रात में मकान खाली था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ा और अंदर घुस गए। 1.50 लाख रुपए कैश और सोने के जेवरात चोरी पीड़ित के आवेदन के अनुसार, चोरों ने घर से लगभग 1.50 लाख रुपए नगद, 11 लाख रुपए अनुमानित कीमत के तीन सोने के मंगलसूत्र, 2 लाख रुपए के दो जोड़ी सोने के कान के झुमके, 50 हजार रुपए की चार जोड़ी चांदी की पायल और 30 हजार रुपए के चांदी के कटोरे व चम्मच चुरा लिए। चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 15.30 लाख रुपए बताई गई है। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने फोन पर विकास कुमार को दी। सूचना मिलते ही वह सिमराही से अपने आवास पर लौटे। घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उन्होंने सदर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पीड़ित ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि चोरों ने पिछली रात आसपास के अन्य घरों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच कर अज्ञात चोरों की पहचान करने और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *