7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 84 विषयों के UGC-NET के नतीजे जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल 6.07 लाख उम्मीदवारों में से 97 हजार से ज्यादा ने PhD में एडमिशन के लिए क्वालिफाई किया, जबकि 4 हजार से ज्यादा उम्मीदवार JRF के लिए चुने गए।
NTA ने जून में हुई परीक्षा के दौरान अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और भाषा से जुड़ी गलतियां मिलने के बाद इन तीन विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया था।
इनकी री-एग्जाम 9 और 10 सितंबर को होगी और इसके लिए उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी। UGC-NET के जरिए भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए उम्मीदवारों की पात्रता तय की जाती है।

