Headlines

भारतीय सेना अमेरिकी जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल खरीदेगी:सेकेंड्स में दुश्मन के टैंक तबाह होंगे; दागते ही टारगेट को खुद ढूंढ लेगी, फिर हिट करेगी




भारतीय सेना अमेरिका से जैवलिन एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीद रही है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को बताया कि, इसे खरीदने के लिए भारतीय सेना की ओर से लेटर ऑफ ऑफर एंड एक्सेप्टेंस (LOA) पर साइन कर दिए गए हैं। जेवलिन एक एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम है। इसे सैनिक कंधे से लॉन्च कर सकते हैं और यह बख्तरबंद वाहनों जैसे लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए बनाया गया है। एक बार दागने के बाद मिसाइल खुद ही थर्मल टेंपरेचर से टारगेट को ढूंढ लेती है और उसे हिट करती है। भारत कितने जैवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल सिस्टम खरीद रहा है और इस सौदे की कुल कीमत कितनी है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। अमेरिका बोला- दोनों देशों के बीच रक्षा समझौते पर साझेदारी बढ़ रही अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के बीच बढ़ती रक्षा साझेदारी को दिखाता है। उन्होंने इसे ज्यादा गहरी, सक्षम और महत्वपूर्ण होती साझेदारी बताया। उन्होंने कहा, “हम आगे सहयोग की काफी संभावनाएं देखते हैं। इससे दोनों देशों के रक्षा औद्योगिक आधार को मजबूत करने में मदद मिलेगी।” RTX और लॉकहीड मार्टिन मिलकर बनाते हैं जैवलिन सिस्टम का उत्पादन जैवलिन जॉइंट वेंचर करता है। यह आरटीएक्स और लॉकहीड मार्टिन की साझेदारी है। अमेरिकी बयान में कहा गया कि यह महत्वपूर्ण हस्ताक्षर भारतीय सेना के लिए जारी अमेरिकी समर्थन की गहराई दिखाकर अमेरिका-भारत की प्रमुख रक्षा साझेदारी को और मजबूत करता है। बयान के मुताबिक, इससे दोनों देशों के लिए फायदेमंद सह-उत्पादन पर बातचीत और दोनों देशों के रक्षा औद्योगिक आधार को मजबूत करने के अतिरिक्त मौकों पर चर्चा भी शुरू होगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *