Headlines

CPI की केंद्र सरकार के खिलाफ 1 सितंबर को रैली:सफलता के लिए जनसंपर्क अभियान अंतिम चरण में, नीतियों की आलोचना




शेखपुरा के केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और बढ़ती महंगाई के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) द्वारा 1 सितंबर को दिल्ली में आयोजित विशाल रैली की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क अभियान अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले के अरियरी प्रखंड के ऐफनी गांव में रैली की तैयारियों को लेकर एक ग्राम सभा का आयोजन किया गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… “बदलाव जरूरी है” का दिया नारा इस सभा को संबोधित करते हुए सीपीआई के जिला सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार लगातार जनविरोधी कार्य कर रही है, जिससे आम जनता प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने “बदलाव जरूरी है” का नारा दिया है। पांडेय ने बताया कि शेखपुरा से बड़ी संख्या में सीपीआई के नेता और कार्यकर्ता 29 सितंबर की रात को रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। वे अपने हाथों में लाल झंडे और डंडे लेकर रैली में शामिल होंगे। उर्वरकों की कीमतों में वृद्धि का आरोप जिला सचिव ने केंद्र सरकार पर पेट्रोलियम उत्पादों, खाद्य पदार्थों और किसानों के लिए उर्वरकों की कीमतों में वृद्धि का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि भाजपा सरकार जनविरोधी है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि 50 किलोग्राम यूरिया का बोरा, जिसकी कीमत 265 रुपये थी, अब 45 किलोग्राम में 350 से 400 रुपये में खुलेआम बिक रहा है। इसी तरह फॉस्फेट और डीएपी खाद की कीमतों में भी मनमानी वृद्धि हुई है। उन्होंने आगे कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की दरों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। चीनी, जो पहले बाजार में 40-42 रुपये प्रति किलोग्राम बिकती थी, अब 80 रुपये तक पहुंच गई है। पाण्डेय ने दावा किया कि देश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से अब पूरी तरह परेशान हो चुकी है। इसलिए हमारी पार्टी ने नारा दिया है बदलाव जरूरी है जिसके तहत हम 1 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी भारी संख्या में लाल झंडा और डंडा लेकर जुटेंगे। 29 अगस्त को ही शाम को रेल मार्ग से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। मौके पर भाकपा जिला सचिव ऐफनी गांव के सात और आठ नंबर वार्ड में पीएचडी के द्वारा पानी सप्लाई बिल्कुल ठप पड़ी है। पीएचडी विभाग के इंजीनियर को सूचित किये कि इसको जल्द ठीक करें, अन्यथा यहां की जनता आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। सभा को सीपीआई के वरिष्ठ नेता चंद्रभूषण प्रसाद और अवधेश रविदास ने भी संबोधित किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *