14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मैडिसन स्क्वायर गार्डन में मोहन भागवत का भाषण सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं।
RSS प्रमुख मोहन भागवत अब से थोड़ी देर में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन स्थित इंफोसिस थिएटर में स्पीच देंगे। कार्यक्रम में 5,000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
कार्यक्रम का नाम ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ रखा गया है। इसका आयोजन अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग (AHEAD) कर रहा है। यह कार्यक्रम राखी के मौके पर हो रहा है।
भागवत के संबोधन से पहले न्यूयॉर्क के फेमस टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर भागवत की तस्वीरें दिखाई गईं। भागवत 25 अगस्त को न्यूयॉर्क पहुंचे थे। RSS के 100 साल पूरे होने के मौके पर वे अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन दौरे पर हैं।
भागवत के कार्यक्रम से जुड़ी 3 तस्वीरें…

मैडिसन स्क्वायर गार्डन में RSS चीफ भागवत के संबोधन से पहले बड़ी संख्या में लोग जुटे।

मैडिसन स्क्वायर गार्डन के बाहर भारतीय महिलाओं ने पुरुषों को राखी बांधी।

मैडिसन में संबोधन से पहले टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर भागवत की तस्वीरें दिखाई गईं।

न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…
लाइव अपडेट्स
17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मैडिसन स्क्वायर गार्डन में सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू
21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भागवत बोले- जो सोचता है भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए, वह हिंदू नहीं
भागवत ने मैडिसन गार्डर में कार्यक्रम से पहले न्यूयॉर्क में आयोजित ‘वन वर्ल्ड वन ह्यूमैनिटी’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने कहा- अगर कोई हिंदू यह सोचता है कि भारत में मुस्लिम नहीं होने चाहिए, तो वह हिंदू नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि हिंदू होने के लिए यह मानना जरूरी है कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं और हर इंसान की गरिमा समान है। पूरी खबर पढ़ें…
23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भागवत का भाषण सुनने मैडिसन स्क्वायर गार्डन में जुटे लोग
47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर पहुंचे भागवत

भागवत ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क में दुनिया के पहले इस्कॉन सेंटर का दौरा किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज दुनिया में कई तरह के संघर्ष हैं। ऐसे समय में ‘कृष्ण चेतना’ शांति ला सकती है।
उन्होंने कहा कि दुनिया में भले ही अलग-अलग तरह की विविधताएं, मतभेद और संघर्ष हों, लेकिन अगर लोगों को यह समझ आने लगे कि सब कुछ कृष्ण का ही हिस्सा है, तो दुनिया में बेहतर और शांतिपूर्ण माहौल बनाया जा सकता है।
भागवत 26 सेकंड एवेन्यू स्थित उस जगह पर भी पहुंचे, जहां स्वामी प्रभुपाद ने जुलाई 1966 में इस्कॉन की स्थापना की थी। इसे मैचलैस गिफ्ट्स भी कहा जाता है। इस्कॉन इस साल अपनी स्थापना की 60वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस्कॉन के 120 देशों में 1,300 मंदिर हैं।
49 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अमेरिका का मैडिसन स्क्वायर गार्डन 58 साल पुराना
मैडिसन स्क्वायर गार्डन (MSG) न्यूयॉर्क शहर के मैनहैटन में स्थित एक मशहूर इनडोर एरिना है। यहां स्पोर्ट्स इवेंट, कंसर्ट, कॉमेडी शो और बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।
मौजूदा मैडिसन स्क्वायर गार्डन 1968 में बना। इसे 11 फरवरी 1968 को खोला गया। यह MSG नाम की चौथी इमारत है। इससे पहले इसी नाम से तीन और एरिना बन चुके थे।
डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 में न्यूयॉर्क में अपनी राजनीतिक वापसी के दौरान यहां बड़ा कार्यक्रम किया था। रिपब्लिकन पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन 2004 में और डेमोक्रेटिक पार्टी के सम्मेलन 1976, 1980 और 1992 में यहां हुए थे।

49 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
2018 में भी अमेरिका गए थे भागवत
मोहन भागवत इससे पहले सितंबर 2018 में अमेरिका गए थे। उन्होंने शिकागो में 7 से 9 सितंबर 2018 तक आयोजित दूसरे वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम में 60 देशों से करीब 2,500 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। भागवत ने कांग्रेस के उद्घाटन सत्र में मुख्य भाषण दिया था।
2018 के इस दौरे की उपलब्ध रिपोर्टों में भागवत की किसी अमेरिकी राजनयिक से मुलाकात या उन्हें किसी औपचारिक राजनयिक सम्मान दिए जाने का जिक्र नहीं मिलता। उनका दौरा मुख्य रूप से वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस और उससे जुड़े कार्यक्रमों पर केंद्रित था।
51 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी RSS की स्थापना


