![]()
देश के पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले दो दिन बर्फबारी की संभावना है। इसका असर मैदानी इलाकों में नजर आएगा। मध्य प्रदेश में रविवार से सर्दी बढ़ेगी। अगले 5 दिन न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 15 नवंबर को उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। इससे सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में डिप्रेशन में बदल सकता है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा। 16 नवंबर की शाम तक यह चक्रवाती तूफान बन सकता है। चक्रवात बना तो इसका नाम ‘अकवान’ रखा जाएगा। यह नाम ईरान ने सुझाया है। सैटेलाइट मैप में देखें चक्रवात की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें
Source link
MP में आज से सर्दी बढ़ेगी, यूपी में कोहरा छाएगा:उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी, बंगाल की खाड़ी में नया चक्रवात बनने की संभावना
