![]()
मुंगेर में नहाय खाय के साथ ही कल शुक्रवार 13 नवंबर से लोक आस्था की छठ महापर्व की शुरुआत हो जाएगी। कद्दु भात के दिन छठ व्रति नहाय खाय के साथ ही प्रसाद का ग्रहन करते हैं और छठ महापर्व की उपासना को शुरु करते हैं। छठ घाट पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कतें ना हो इसके लिए डीएम निखिल धनराज ने नगर निगम के अलावा प्रखंड क्षेत्र के पदाधिकारियों को छठ घाट दरुस्त करने का आदेश दिया है। ग्रामीण क्षेत्र के छठ घटों की स्थिति खराब इस बार दो बार लगातार बाढ़ की स्थिति बनने से शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के छठ घटों की स्थिति काफी खराब है। ऐसे में डीएम के आदेश के बाद छठ घाट की क्या तैयारी है। इसका पड़ाताल सदर प्रखंड क्षेत्र में 20 किलोमीटर तक किया गया। जिसमें महेशपुर घाट की स्थिति सही पाया गया। नौवागढ़ी मनियारचक घाट पर कटाव हो रहा है। घाट की स्थिति काफी खराब पाया गया। वहीं चिकदह छठ घाट पर जलकुंभी रहने से छठ घाट का सिढ़ी विलुप्त हो गया है। एक किलोमीटर की लंबाई तक कटाव वहीं सीताकुंड डीह घाट पर भी कटाव और दलदल पाया गया। सबसे अधिक तौफीर छठ घाट की है, जहां लगभग एक किलोमीटर की लंबाई तक कटाव है। पहली बार इस घाट पर श्रद्धालु छठ घाट नहीं कर पाएंगे। उसी तरह माेहली पंचायत के आदर्श ग्राम टीका राम गांव के छठ व्रति गंगा घाट पर छठ व्रत करने जाते है। लेकिन इस बार छठ घाट पर कटाव व्रतियों के अलावा श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बनेगा। प्रखंड क्षेत्र में प्रशासन के द्वारा कहीं भी छठ घाट की ना तो साफ- सफाई की गई है और ना ही घाट का तैयार किया गया है। ऐसे में छठ व्रति भगवान भरोसे गंगा घाट पर अस्ताचलगामी और उदियमान सूर्य को अर्घ्य देंगे। मौके से आई तस्वीरें….
किचड़ से श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ेगी इधर नगर निगम क्षेत्र के लाल दरवाजा शमशन घाट पर निगम की ओर से साफ- सफाई तो किया जा रहा है, लेकिन घाट पर दलदल और किचड़ से श्रद्धालुओं की परेशानी बढ़ेगी। उसी तरह निगम क्षेत्र के बेलन बाजार छठ घाट को तैयार किया गया है लेकिन इस घाट पर गहराई अत्यधिक है। प्रशासन के द्वारा सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं किया गया। प्रशासन की नजर सीर्फ मुंगेर शहर के प्रमुख छठ घाट कष्टहरणी गंगा घाट, बबुआ घाट और सोझ़ी घाट पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। बांकी छठ घाट की तैयारी भगवान भरोसे है। 14 नवंबर तक छठ घाट होगा तैयार
सदर एसडीओ कुमार अभिषेक ने बताया कि घाट की स्थिति इस बार बाढ़ के कारण हुआ है। हमलोगों ने भी सीओ के साथ पड़ताल किया है। उन्होंने बताया कि पानी कम हाने का इंतजार किया जा रहा था। जहां भी घाट की स्थिति खराब है वहां 14 नवंबर तक छठ घाट को हर हाल में तैयार कर लिया जाएगा। इसके लिए संबंधित सीओ को भी लगाया गया है।
Source link
