Headlines

बक्सर जेल में 9 बंदी छठ व्रत रखेंगी:सेंट्रल जेल की आठ और महिला जेल की एक बंदी करेंगी सूर्योपासना, घाट किया जा रहा तैयार




बक्सर सेंट्रल जेल और महिला जेल में इस बार नौ बंदी छठ व्रत रखेंगी। सेंट्रल जेल की आठ और महिला जेल की एक बंदी के लिए पूजा सामग्री और छठ घाट तैयार किया जा रहा है। बंदियां चार दिन का अनुष्ठान करेंगी और डूबते व उगते सूर्य को अर्घ्य देंगी। जेल प्रशासन पूजा के लिए साफ जगह और जरूरी सामान की व्यवस्था कर रहा है। जेल परिसर के छठ घाट की हो रही सफाई सेंट्रल जेल अधीक्षक ज्ञानिता गौरव ने बताया कि वहां व्रत रखने वाली आठ बंदियों में छह सजायाफ्ता और दो विचाराधीन हैं। सभी को पूजा सामग्री दी जाएगी। जेल परिसर के छठ घाट की सफाई और मरम्मत भी कराई जा रही है। ओपन जेल अधीक्षक बबिता कुमारी ने बताया कि महिला जेल की एक बंदी छठ व्रत करेगी। उसके लिए भी पूजा सामग्री और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। जेल प्रशासन के मुताबिक, छठ का आयोजन बंदियों को अपनी संस्कृति और पारिवारिक परंपराओं से जोड़े रखने की पहल है। सजा के बीच भी उन्हें अपनी आस्था और परंपराओं के अनुसार पर्व मनाने का अवसर दिया जा रहा है।

13 नवंबर से शुरू होगा चार दिवसीय अनुष्ठान

इस वर्ष छठ महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से होगी। 14 नवंबर को खरना के बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला उपवास रखेंगी। 15 नवंबर की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा, जबकि 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ महापर्व का समापन होगा।

जेल परिसर में तैयार हो रहा छोटा सा छठ घाट इस बात की मिसाल बनेगा कि आस्था किसी बंधन की मोहताज नहीं होती। बाहर की तरह जेल के भीतर भी छठी मइया की आराधना होगी और भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *