Headlines

किशनगंज के 1218 शिक्षकों को अक्टूबर का वेतन नहीं मिला:छठ से पहले भुगतान अटका; डीपीओ ने गुरुवार तक वेतन देने की बात कही




किशनगंज में लोक आस्था का महापर्व छठ नजदीक है। घरों में साफ-सफाई और पर्व की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। लेकिन किशनगंज जिले के 1218 बीपीएससी शिक्षकों के घरों में इस बार छठ की खुशियों के बीच आर्थिक परेशानी बनी हुई है। इन शिक्षकों को अक्टूबर महीने का वेतन अब तक नहीं मिला है। ऐसे में पर्व की तैयारी करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। वेतन नहीं मिलने से शिक्षक परेशान शिक्षकों का कहना है कि वे पूरे महीने नियमित रूप से विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी निभाते हैं, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि छठ पर्व में फल, सूप, दउरा, नारियल, गुड़, आटा और पूजा की अन्य सामग्री खरीदनी होती है। इसके अलावा घर के रोजमर्रा के खर्च, बच्चों की पढ़ाई और मकान का किराया भी देना पड़ता है। वेतन नहीं मिलने से इन सभी जरूरतों को पूरा करना कठिन हो गया है। लोगों को घरेलू खर्च की चिंता बताते चलें कि कई शिक्षक किराये के मकान में रहते हैं। किसी को मकान मालिक को किराया देना है तो किसी को बच्चों की स्कूल फीस और घरेलू खर्च की चिंता सता रही है। शिक्षकों का कहना है कि त्योहार के समय वेतन नहीं मिलना काफी परेशानी भरा है। जब विभाग विद्यालयों में समय पर ड्यूटी लेता है तो फिर वेतन भुगतान में देरी क्यों होती है? अक्टूबर महीने का वेतन जारी करने की मांग शिक्षकों ने शिक्षा विभाग और सरकार से जल्द से जल्द अक्टूबर महीने का वेतन जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि छठ जैसे बड़े पर्व के समय वेतन नहीं मिलने से परिवार के साथ त्योहार मनाने की तैयारी प्रभावित हो रही है। इस संबंध में डीपीओ स्थापना राजकमल कुमार ने बताया कि जिले में सभी कोटि के शिक्षकों का वेतन भुगतान कर दिया गया है। केवल माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 1218 शिक्षकों का भुगतान बाकी है। एचआरएमएस में तकनीकी खराबी के कारण इन शिक्षकों का वेतन नहीं जा पाया है। उन्होंने बताया कि गुरुवार तक सभी बचे हुए शिक्षकों का वेतन भुगतान कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *