Headlines

UP Pathology Lab Scam | Fake Reports Exposed in CCTV Footage Investigation


लखनऊ27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

यूपी में डॉक्टर पैथोलॉजी रिपोर्ट में ‘बीमारी’ दिखाकर मरीजों को लूट रहे हैं। जिन मरीजों की लीवर-किडनी सामान्य है, उन्हें गंभीर इंफेक्शन बताकर एडमिट किया जा रहा है।

ये पूरा खेल डॉक्टर और पैथोलॉजी के संचालकों की साठगांठ से चल रहा है। ऐसी पैथोलॉजी चलाने का इनपुट मिलने के बाद दैनिक भास्कर ने इन्वेस्टिगेशन किया।

सामने आया कि डॉक्टर बीमारी की जांच के लिए सैंपल कलेक्शन करने वाले एजेंट्स के जरिए पैथोलॉजी के संचालकों से डील कर रहे हैं। फिर मोटे कमीशन का लालच देकर लैब से ही मनचाही रिपोर्ट बनवा लेते हैं।

ये पूरा खेल मरीज को ज्यादा दिन के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करने और लंबे इलाज के बहाने मोटी रकम वसूलने का है। पड़ताल में हम लखनऊ की ऐसी 4 पैथोलॉजी तक पहुंचे।

इस भास्कर पोल में हिस्सा लेकर अपनी राय दीजिए-

पढ़िए पूरा इन्वेस्टिगेशन…

फर्जीवाड़ा करने वाली पैथोलॉजी को बेनकाब करने के लिए भास्कर के 3 रिपोर्टर ने अपने ब्लड के दो-दो सैंपल निकवाए। रिपोर्टर का पहला सैंपल शहर की बड़ी पैथोलॉजी लैब में दिया गया। दूसरा सैंपल अलग-अलग उन लैब में दिया गया, जहां डॉक्टरों से साठगांठ करके बीमारी दिखाने वाली रिपोर्ट बनाई जा रही है।

भास्कर रिपोर्टर सैंपल इकट्ठा करने वाला यानी कलेक्शन बॉय बनकर लैब संचालकों से मिला। संचालकों को कहा गया कि हर दिन 2 से 3 हजार रुपए के सैंपल दे सकते हैं।

शर्त ये है कि डॉक्टर के कहने पर इनमें से कुछ रिपोर्ट में बदलाव करना होगा। यानी सामान्य बुखार वाले पेशेंट को भी डेंगू, लीवर-किडनी के गंभीर इंफेक्शन दिखाने होंगे।

इसके बदले में लैब संचालक को बिजनेस मिलेगा, जबकि डॉक्टर और कलेक्शन बॉय को फीस में बड़ा कमीशन मिलेगा।

पैथोलॉजी पर टेक्नीशियन निशा से मुलाकात हुई। उसने दावा किया कि सामान्य रिपोर्ट को वह डॉक्टर के हिसाब से बदल देगी।

ये डायग्नोस्टिक सेंटर मान सिंह चलाते हैं, रिपोर्ट पर उनके साइन होंगे, लेकिन वो डॉक्टर नहीं हैं, एक फार्मासिस्ट है, जो मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उसने बताया कि डॉक्टर तो बाहर रहते हैं, हफ्ते में एक-दो बार आ जाते हैं।

मानसिंह से हमारी मुलाकात उनके मेडिकल स्टोर पर हुई। स्टिंग के दौरान कैमरे पर मान सिंह ने कहा कि सीबीसी, मलेरिया, डेंगू और टायफाइड के सैंपल में रीडिंग जैसा चाहेंगे, हो जाएगा।

रिपोर्टर – मेरे पास इंद्रानगर का एरिया है। सैंपल आपको डेली मिलेंगे, कमीशन कितना मिलेगा?

मान सिंह – 70% आपका और 30% मेरा होगा।

रिपोर्टर – हमारे पास जो डॉक्टर हैं, वह अपने हिसाब से रिपोर्ट चाहते हैं। कोई दिक्कत तो नहीं होगी।

मान सिंह – कहीं मामला फंसेगा तो नहीं…?

रिपोर्टर – डॉक्टर के पास ही रिपोर्ट रहेगी। वो (डॉक्टर) हमारे कस्टमर हैं, उनका भी ख्याल रखना है।

मान सिंह – कभी कभार पेशेंट रिपोर्ट लेकर दूसरे डॉक्टर के पास चला जाता है?

रिपोर्टर – अगर पेशेंट में लक्षण दिख रहे हैं, तो डॉक्टर उसी के हिसाब से रिपोर्ट बदलवाते हैं…बोलिए तो कल से सैंपल देते हैं।

मान सिंह – हां…ले आइए, लेकिन रीडिंग बहुत हाई नहीं कराइएगा।

रिपोर्टर – नहीं-नहीं बहुत हाई नहीं कराएंगे।

मान सिंह – पहले डॉक्टर सैंपल देते थे, बोलते थे कि रीडिंग हाई बना दो?

रिपोर्टर – डॉक्टर ज्यादा रीडिंग के लिए कहेंगे तो आप खुद ही समझ जाएंगे।

मान सिंह – थोड़ा बहुत तो चलेगा ही, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं कराइएगा।

रिपोर्टर – आपकी लैब का सिस्टम कैसे चल रहा है? यहां सैंपल दे, तो कुछ हमारा फायदा होगा क्या…

अरिजीत – हम आपको 65% तक कर देंगे। डॉक्टर के भी सैंपल लाएंगे ना…

रिपोर्टर – डॉक्टर बहुत हैं अपने पास… हमारे माध्यम से आपको हर दिन ढाई-तीन हजार रुपए के सैंपल मिलेंगे, लेकिन डॉक्टर को रिपोर्ट अपने हिसाब से चाहिए होती है।

अरिजीत – सैंपल रीडिंग में 19-20 तो हो ही जाएगा।

रिपोर्टर – बहुत ज्यादा में तो मरीज मरने की कंडिशन में पहुंच जाएगा। अगर किसी को फीवर है और डॉक्टर ने कहा कि डेंगू दिखा दो। तो डेंगू बॉर्डर लाइन पर ही दिखा सकते हैं न…

अरिजीत – प्लेटलेट में कर दिया जाएगा… डेंगू का इलाज इश्योरेंस कार्ड से होते हैं, उसको करने में मैटर हो जाएगा।

(अरिजीत सीधे डेंगू दिखाने से इसलिए बच रहा था, क्योंकि हर दिन डेंगू के मरीजों का डेटा सीएमओ कार्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करना होता है।)

रिपोर्टर के सैंपल पर लैब ने 50 हजार प्लेटलेट्स कम किए

दूसरे दिन एक रिपोर्टर का सैंपल शौर्य डायग्नोस्टिक सेंटर दिया। लैब में बताया कि डॉक्टर ने इसमें डेंगू दिखाने के लिए बोला है, क्योंकि मरीज को भर्ती करना है। प्लेटलेट्स 1.10 लाख करना है…

अरिजीत – बिना सीबीसी के प्लेटलेट डाउन कैसे दिखाएंगे, क्योंकि हम डेंगू पॉजिटिव नहीं दिखा पाएंगे।

रिपोर्टर – ठीक है सीबीसी भी कर दीजिएगा…कितना पैसा लगेगा?

अरिजीत – 2800 रुपए में हो जाएगा, प्लेटलेट्स कितना करना है?

रिपोर्टर – 1 लाख के आस-पास कर दीजिएगा।

अरिजीत – ठीक है…

लैब संचालक बोला – रिपोर्ट नॉर्मल है, लेकिन बदल देंगे

शाम को अरिजीत ने रिपोर्टर को कॉल किया। बोला कि आपके पेशेंट की रिपोर्ट पूरी तरह से नॉर्मल है, थोड़ा बदलवा दे रहे हैं।

अरिजीत – भइया… इनका सबकुछ नेगेटिव आ रहा है। इनको ना तो टाइफाइड है और ना ही डेंगू और मलेरिया है।

रिपोर्टर – हां… थोड़ी कमजोरी की परेशानी है। कोई नहीं आप इनका प्लेटलेट 1 लाख करके डेंगू दिखा दीजिए।

अरिजीत – एक लाख 60 हजार कर देते हैं।

रिपोर्टर – आप कीजिए…रिपोर्ट अपने डॉक्टर के पास ही रहेगी।

अरिजीत – 1 लाख 20 हजार कर दूं।

रिपोर्टर – अरे आप एक लाख करके रिपोर्ट में डेंगू दिखा दो ना…

अरिजीत – रिपोर्ट में डेंगू कैसे दिखाएंगे, डेंगू तो नेगेटिव है ना।

रिपोर्टर – पॉजिटिव कर दीजिए… जब आप प्लेटलेट्स कर ही रहे हैं।

अरिजित – हां, प्लेटलेट्स घटा देते हैं…

पैथोलॉजी ने रिपोर्टर के हिसाब से बनाई रिपोर्ट

कुछ देर बाद रिपोर्टर के मोबाइल पर जांच रिपोर्ट आ गई। प्लेटलेट 1.10 लाख कर दिए गए थे। रिपोर्टर के दूसरे सैंपल की लैब की रिपोर्ट में 1.74 लाख प्लेटलेट्स थे, यानी वो सामान्य था।

(पैथोलॉजी से डील के दौरान पता चला कि डॉक्टरों के कहने पर पैथोलॉजी सेंटर प्लेटलेट्स को घटाते हैं, इसको आधार बनाकर डॉक्टर मरीजों को डेंगू का गंभीर इंफेक्शन बताकर भर्ती कर लेते हैं।)

रिसेप्शन पर युवक ने लैब संचालक अहमद अंसारी से फोन पर बात कराई। अहमद ने डील के लिए रिपोर्टर को टेढ़ी पुलिया बुलाया। अहमद ने बताया कि लखनऊ के अलावा बनारस, बलरामपुर और सिद्धार्थनगर में भी लैब चलते हैं। मेडिकल कॉलेज (KGMU) से मरीज प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट करने और सैंपल कलेक्ट करने की डील की। रिपोर्टर – पेशेंट और लैब, दोनों के लिए कलेक्शन करते हैं।

अहमद – यहां पेशेंट कहां एडमिट कराते हैं…कहां-कहां से आप काम उठाते हैं?

रिपोर्टर – डॉक्टर बहुत हैं अपने पास…अपने सेल्फ पेशेंट (खुद का नेटवर्क) भी बहुत हैं।

अहमद – मेडिकल कॉलेज में आपका कुछ नहीं है…वहां से पेशेंट निकालना है। वहां से बड़ी जांच के लिए डिमांड निकलता है। उसमें आपका भी बचेगा और हमारा भी। वहां सेम डे रिपोर्ट नहीं मिल जाती है। वहां सीबीसी की भी रिपोर्ट 2 से 3 दिन में मिलती है।

रिपोर्टर – वहां कर्मचारी संघ का अध्यक्ष अपने परिचय वाला है…

अहमद – वहां से आपका सैंपल भी अच्छा निकलेगा और मरीज निकलवाकर अगर प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करा देंगे तो एक मरीज का कम से कम 4000 रुपए मिलेगा।

रिपोर्टर – पेशेंट तो हम गोरखपुर से भी डायवर्ट करा देंगे।

अहमद – आप कराइए…गोरखपुर से जो लखनऊ आएगा, वो कम से कम 10-15 लाख रुपए लेकर आएगा। यहां अपना पहाड़पुर चौराहे पर अच्छा अस्पताल है। अपने मेडिको हॉस्पिटल में सारे डॉक्टर हैं…

रिपोर्टर – हां, दोनों देख लेंगे।

अहमद – आप सैंपल भी निकालेंगे, आपका डबल फायदा हो जाएगा। पेशेंट वाले में मोटा कमीशन रहता है।

रिपोर्टर – गोरखपुर वाला और मेडिकल कॉलेज दोनों मामला सेट हो जाएगा, सिस्टम आप बताइएगा, चलकर मीटिंग कर लेंगे।

अहमद – बताने की जरूरत ही नहीं है, अंदर की चीजें उनको सब पता होगा। कुछ लोग करते नहीं हैं, जो करते हैं, वो धड़ल्ले से करते हैं।

अहमद को रिपोर्टर ने अपना सैंपल दिया। बताया कि ये पेशेंट का है, डॉक्टर चाहते हैं कि किडनी का गंभीर इंफेक्शन दिखाना है। सैंपल में KFT की जांच करनी है, क्रिएटिनिन 8 से 10 कर दीजिएगा, क्योंकि पेशेंट की हालत क्रिटिकल करनी है।

रिपोर्टर – अभी तो सिर्फ किडनी फंक्शन टेस्ट का सैंपल है, शाम तक सर्जिकल प्रोफाइल की भी दे देंगे।

अहमद – पेशेंट है या कोई फाइल बनी है…

रिपोर्टर – फाइल नहीं बनी है…पेशेंट बीमार है। रिपोर्ट नॉर्मल के आस-पास आएगी। डॉक्टर की डिमांड है, तो कर दीजिए।

अहमद – रेट 30% दे दीजिएगा

रिपोर्टर – डॉक्टर वाले में आप अपने हिसाब से देखिएगा, क्योंकि वह अपने हिसाब से ही रिपोर्टिंग कराएंगे

अहमद – (ब्लड सैंपल हाथ में लेते हुए) डॉक्टर का क्या नाम डालना है, कहां बैठते हैं…

रिपोर्टर – एसके शुक्ला (फर्जी नाम) लिख दीजिएगा…घोड़ा वाला मंदिर के पास हॉस्पिटल है।

अहमद – ठीक है…रिपोर्ट हम भेज देंगे। बाकि आप संभालिएगा, यहां जितने पीआरओ हैं…सब मेरे जानने वाले हैं…

शाम तक रिपोर्टर के मोबाइल पर रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट में क्रिएटिनिन 8.1 था, जबकि इसकी नॉर्मल रेंज 0.55 से 1.1 होती है। रिपोर्टर का ही दूसरा सैंपल जोकि दूसरी पैथोलॉजी में दी गई थी, उसकी रिपोर्ट भी मिल गई। उसमें क्रिएटिनिन की रेंज 0.85 थी।

(सामान्य तौर पर स्वस्थ व्यक्ति में क्रिएटिनिन का स्तर 0.6 से 1.2 mg/dL के बीच होता है। 8 से 10 mg/dL का मतलब है कि किडनी का 85% से 90% से ज्यादा हिस्सा काम करना बंद कर चुका है। )

राज – लगभग कितने हो जाएंगे?

रिपोर्टर – आप मानकर चलिए कि महीने का 3 लाख रुपए से ज्यादा के सैंपल हो जाएंगे। मगर डॉक्टर को रिपोर्ट उनके हिसाब से चाहिए होती है…

राज – वो तो 19-20 रहता ही है…।

रिपोर्टर – कई बार 18-20 भी रहता है…कोई दिक्कत तो नहीं है

राज – चलिए ठीक है…हो जाएगा।

रिपोर्टर – पहले जहां जाता था, वहां परसेंट कम है, इसलिए आपके पास आए हैं।

राज – थोड़ा बहुत इधर-उधर हो ही जाएगा। मैं 15 साल मेडिकल लाइन में काम कर चुका हूं, नेशनल हॉस्पिटल में ICU इंचार्ज रहा, सब कुछ पता है।

रिपोर्टर – मेरे डॉक्टर का सीजनल डेंगू मलेरिया वाला ज्यादा रहता है।

राज – उसमें कोई दिक्कत नहीं है, डेली सैंपल लेकर आइए।

राज से डील के बाद रिपोर्टर ने सैंपल दिया। राज से कहा कि हम डॉक्टर से पूछकर आपको फोन पर बताएंगे कि रिपोर्ट में क्या रीडिंग दिखानी है।

शाम को राज को फोन करके बोला कि TLC 15 से 20 हजार कर दीजिए। रिपोर्ट में उन्होंने TLC 15600 करके भेजा। जबकि दूसरी लैब की रिपोर्ट नॉर्मल थी। TLC का मतलब Total Leukocyte Count यानी कुल श्वेत रक्त कोशिका होता है। ये शरीर में इम्यून प्रणाली को मजबूत करती है।

एक स्वस्थ वयस्क के शरीर में TLC का सामान्य स्तर 4,000 से 11,000 कोशिकाएं प्रति माइक्रोलीटर होनी चाहिए। 15 हजार TLC का मतलब होता है कि शरीर के हिस्से में इंफेक्शन हो चुका है।

——————

ये इन्वेस्टिगेशन भी पढ़ें –

यूपी में रेप-छेड़खानी के झूठे मुकदमे दर्ज कराने का बिजनेस:महिला बोली- आप तो पैसे खर्च करो, जिंदगी बर्बाद करने का काम मेरा

‘पुलिस और अदालतों में आने वाले रेप के अधिकतर मामले फर्जी होते हैं।’ ये सख्त कमेंट इलाहाबाद हाईकोर्ट के हैं, जो रेप-छेड़खानी के झूठे मुकदमों पर किए गए। यूपी के अलग-अलग इलाकों में कुछ महिलाएं यह काम बिजनेस की तरह करने लगी हैं। सवाल है कि कोर्ट तक रेप-छेड़खानी के इतने झूठे मुकदमे पहुंच क्यों रहे हैं और पुलिस इन्हें रोक क्यों नहीं पा रहीं? ऐसा करने वाली महिलाएं कौन हैं? पढ़िए पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    OpenBuk Bharat (ओपनबुक भारत) आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है। हम राष्ट्रीय, प्रादेशिक (बिहार), वाणिज्य, और मनोरंजन जगत की हर बड़ी खबर निष्पक्षता और सटीकता के साथ आप तक पहुँचाते हैं।