Headlines

कोबरा के डसने से 5 साल की बच्ची की मौत:नवादा में घर के पास खेल रही थी; 15 मिनट में बिगड़ी हालत




नवादा में कोबरा के डसने से पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना नरहट थाना क्षेत्र के पुनौल गांव की है। बच्ची घर के पास खेल रही थी। सांप के डसने के करीब 15 मिनट में उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन बच्ची को अस्पताल ले गए। वहीं सांप की पहचान बताने के लिए वे अपने मोबाइल फोन में उसकी तस्वीर भी लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्ची को बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। घर की सबसे छोटी बेटी बच्ची

परिवार के मुताबिक, बच्ची घर की सबसे छोटी बेटी थी। उसकी मौत के बाद परिवार के लोग रोने लगे। घटना के बाद पुनौल गांव के लोग भी शोक में हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *