Headlines

आजमनगर में आग से तीन परिवारों के घर जले:प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर चेक और राहत सामग्री मुहैया कराई




आजमनगर प्रखंड की भघोड़ा पंचायत के फुलवारी गांव में सोमवार रात आग से तीन परिवारों के घर जल गए। अंचल प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर उन्हें मुआवजे के चेक और राहत सामग्री दी। आग में दयाल शर्मा, सुखनू शर्मा और कलवा शर्मा के घर पूरी तरह जल गए। तीनों के पिता का नाम स्वर्गीय सीता शर्मा है। घरों में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान भी जल गया। घटना के बाद तीनों परिवारों के पास रहने की जगह नहीं थी। जानकारी मिलने पर आजमनगर अंचल प्रशासन ने राहत देने की प्रक्रिया शुरू की। अंचल अधिकारी अजय कुमार सिंह ने सरकारी नियमों के तहत तीनों परिवारों को मुआवजे के चेक और राहत सामग्री किट दी। विधान पार्षद बारसोई प्रतिनिधि अक्षय कुमार सिंह ने कहा कि अंचल प्रशासन ने आग से हुए नुकसान की जानकारी मिलने के बाद 24 घंटे के अंदर परिवारों को राहत सामग्री और मुआवजा दिया। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को सराहनीय बताया।

ँ



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *