Headlines

किराए के मकान में पंखे से लटका-मिला युवक का शव:बिजली मीटर इंस्टॉल करने का काम करते थे; FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य




सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र में सोमवार को किराए के मकान में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। मृतक की पहचान वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र निवासी रिशु कुमार के रूप में हुई है। वह मैरवा में किराए के मकान में रहकर बिजली मीटर इंस्टॉल करने का काम करता था। अकेले किराए के मकान में रहता था युवक जानकारी के अनुसार, रिशु कुमार मैरवा-दरौली मुख्य सड़क के समीप स्थित एक मकान में किराए पर अकेले रहता था। सोमवार को कमरे में उसका शव पंखे से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल मैरवा थाना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की। एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया। टीम ने कमरे की बारीकी से जांच की और वैज्ञानिक तरीके से जरूरी साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस इन साक्ष्यों के आधार पर घटना की परिस्थितियों का पता लगाने में जुटी है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मौके पर पहुंचे सीवान सदर-2 के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मौत की वजह तलाश रही पुलिस पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रिशु कुमार किन परिस्थितियों में मृत पाया गया। उसकी मौत के पीछे व्यक्तिगत, पारिवारिक या कोई अन्य वजह थी या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। घटना से पहले की गतिविधियों और अन्य संभावित पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *