- Hindi News
- Jeevan mantra
- Dharm
- Avdheshanand Giri Maharaj Life Lesson. Knowledge Reveals The Truth; Change Comes Through Thoughts And Actions; Keeping These 7 Things In Mind Can Help You Achieve Your Goals.
2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

जीवन में जैसा बदलाव हम चाहते हैं, उसकी शुरुआत हमारे विचारों और कर्मों से होती है। अगर हम अच्छे कर्मों के बीज बोएंगे, तो निश्चित ही भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इसलिए अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाने के लिए सकारात्मक सोच, अच्छे संकल्प और दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़ना जरूरी है। जीवन के लक्ष्य पूरे करने के लिए 7 बातें ध्यान रखें…
1. हमारे विचार ही हमारे भविष्य का निर्माण करते हैं। इसलिए मन में सदैव शुभ, सकारात्मक और श्रेष्ठ विचारों को स्थान दीजिए।
2. जीवन में सफलता के लिए सही दिशा और स्पष्ट योजना जरूरी है। ऐसे लक्ष्य बनाएं, जो आपके जीवन को बेहतर बना सकते हैं।
3. केवल अच्छी योजनाएं बनाना पर्याप्त नहीं है। उनका सही समय पर क्रियान्वयन करना भी उतना ही जरूरी है।
4. लक्ष्य की ओर बढ़ते समय उत्साह, धैर्य और आत्मविश्वास को कभी कम न होने दें।
5. हमारा सबसे बड़ा लक्ष्य जीवन के सत्य को जानना और अनुभव करना होना चाहिए।
6. जब विचार, भावनाएं और कर्म श्रेष्ठ बनते हैं, तब जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने लगता है और कमजोरियां स्वतः मिटने लगती हैं।
7. आध्यात्मिक उन्नति से मन में संतोष, शांति और आनंद का अनुभव होता है। हमें भीतर से समृद्धि का अनुभव होता है।
आज जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद जी गिरि का जीवन सूत्र जानने के लिए ऊपर दिए गए फोटो पर क्लिक करें।

