Headlines

पुजारी की हत्या मामले में पड़ोसी गिरफ्तार:2 बेटे फरार; पोते की मौत के बाद तंत्र-मंत्र के शक में रची थी साजिश




कटिहार में पुजारी हीरालाल मंडल(70) की हत्या मामले में पुलिस ने उनके पड़ोसी अनंत लाल मंडल(65) को गिरफ्तार किया है। हत्या में अनंत के दो बेटे भी शामिल थे। वे फरार हैं। घटना आजमनगर थाना क्षेत्र की है। डीएसपी मंगलेश कुमार ने बताया कि घटना खरसोता पंचायत के नरकटिया श्मशान घाट के पास निर्माणाधीन शिव मंदिर में हुई थी। आरोपियों ने धारदार हथियार से हीरालाल की हत्या की और शव को पेड़ से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। झाड़-फूंक के शक में हत्या की रची साजिश जांच में सामने आया कि अनंत लाल मंडल के छह महीने के पोते की एक साल पहले मौत हो गई थी। उसे शक था कि पुजारी की झाड़-फूंक और तंत्र विद्या के कारण पोते की मौत हुई। इसी शक में उसने अपने दो बेटों के साथ हत्या की साजिश रची। हत्या में इस्तेमाल चाकू और माला बरामद पुलिस ने अनंत के घर से हत्या में इस्तेमाल चाकू और माला बरामद की है। उसके दोनों बेटों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस के अनुसार, अनंत लाल मंडल का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पहले अपने भाई की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *