Headlines

छठ घाट-तालाबों पर 187 सीसीटीवी कैमरे से रहेगी नजर:16 पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम से होगी निगरानी; 75 वार्डों में 100-100 अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगाने का काम शुरू




पटना नगर निगम ने छठ महापर्व को लेकर शहर में लाइटिंग, घाटों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी है। शहर के 75 वार्डों में 100-100 अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगाने का अभियान चल रहा है। गंगा घाटों और प्रमुख तालाबों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए तैयारियों और भीड़ की निगरानी की जा रही है। निगम के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से कैमरों की लाइव फीड के जरिए घाटों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। दो चरणों में हर वार्ड को मिल चुकीं 60 लाइटें अतिरिक्त स्ट्रीट लाइट लगाने के अभियान के तहत दूसरे चरण में सभी 75 वार्डों को 38-38 लाइटें उपलब्ध कराई गई है। इससे पहले प्रत्येक वार्ड को 22-22 लाइटें दी गई थीं। इस तरह अब तक हर वार्ड को 60 अतिरिक्त लाइटें मिल चुकी हैं। शेष 40 लाइटें भी अगले चरण में उपलब्ध कराई जाएंगी। इन लाइटों को अंधेरे वाले स्थानों, गलियों और जरूरत वाले क्षेत्रों में लगाया जा रहा है। नगर निगम का लक्ष्य छठ से पहले शहर के प्रमुख रास्तों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करना है। तीन महीने में 33 हजार लाइटों की मरम्मत नगर निगम के मुताबिक पिछले तीन महीनों में 33 हजार से अधिक स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की गई है। खराब पाई गई 6 हजार से ज्यादा लाइटों को नई लाइटों से बदला गया है। इसके लिए 25-26 टीमें लगातार फील्ड में काम कर रही हैं। टीमें स्विच, वायर, बल्ब और अन्य तकनीकी हिस्सों की जांच कर मौके पर मरम्मत कर रही है। घाटों पर हाईमास्ट और लाइट टावर भी तैयार छठ के दौरान घाटों और संपर्क पथों पर रोशनी की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। गंगा घाटों पर लाइट टावर लगाए जा रहे हैं, जिन पर चार से पांच फ्लड या मेटल लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा घाटों और संपर्क पथों पर पहले से मौजूद 50 हाईमास्ट और करीब 22 हजार स्थायी स्ट्रीट लाइटों की भी निगरानी की जा रही है। 187 कैमरों से 35 घाट-तालाबों पर नजर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए 35 संवेदनशील घाटों और तालाब परिसरों में आईसीसीसी से जुड़े 187 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की लाइव फीड से श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ के दबाव और घाटों की व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है। कैमरों के जरिए प्रवेश-निकास, बैरिकेडिंग, सीढ़ियों और अन्य संवेदनशील स्थानों की निगरानी की जा रही है। किसी क्षेत्र में भीड़ बढ़ने या अव्यवस्था की स्थिति बनने पर कंट्रोल रूम से संबंधित टीम को तत्काल अलर्ट किया जा सकेगा। NIT घाट से पुलिस-प्रशासन भी देखेगा लाइव फीड अर्घ्य के दिन श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए एनआईटी घाट पर लाइव व्यूइंग सेंटर तैयार किया जाएगा। यहां पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी विभिन्न घाटों की सीसीटीवी फीड के जरिए निगरानी करेंगे। इससे घाटों पर तैनात टीम और कंट्रोल रूम के बीच समन्वय बेहतर होगा तथा आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई की जा सकेगी। 16 पीए सिस्टम से स्वच्छता का संदेश घाटों पर 16 पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगाए गए हैं। इनके जरिए श्रद्धालुओं से पूजन सामग्री, फूल-माला, प्लास्टिक और अन्य कचरा गंगा में नहीं डालने की अपील की जा रही है। निर्धारित स्थानों पर कचरा डालने, घाटों पर स्वच्छता बनाए रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने संबंधी संदेश भी लगातार प्रसारित किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *