भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और उनकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बीच ज्योति सिंह की सोशल मीडिया स्टोरी चर्चा में है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें मां-बेटी के रिश्ते का जिक्र करते हुए एक भावुक और तंज भरी बात लिखी गई है।
.
ज्योति सिंह ने स्टोरी में लिखा- ‘मैं अपनी मां से बड़े फक्र से कहा करती थी- दुनिया में कोई मां ऐसी बेटी पैदा नहीं कर पाई, जो तेरी बेटी को बर्बाद कर पाए। फिर एक मां ने बेटा पैदा कर दिया।’

ज्योति सिंह का पोस्ट।
ज्योति सिंह और पवन सिंह के बीच लंबे समय से चल रहा है विवाद
इस पोस्ट का सीधा अर्थ पवन सिंह से यूजर्स जोड़कर देख रहे हैं। इसमें एक बेटे के जन्म को वह अपने जीवन में आई परेशानी या बर्बादी से जोड़ रही है। ज्योति सिंह और पवन सिंह के बीच लंबे समय से विवाद सार्वजनिक चर्चा में रहा है।
दोनों की ओर से समय-समय पर सोशल मीडिया पोस्ट और बयानों के जरिए एक-दूसरे से जुड़े मुद्दे सामने आते रहे हैं। ऐसे में ज्योति की इस नई पोस्ट ने एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

ये तस्वीर नवरात्र के समय का है। मंच से पवन सिंह ने मांगी थी माफी।
पवन सिंह ने स्टेज पर अक्षरा सिंह से मांगी थी माफी
नवरात्र के समय मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह का जिक्र होने पर पवन सिंह ने मंच से कहा था, ‘अक्षरा सिंह मेरा बाबू है, मेरा बच्चा है… उनके पिताजी हमारे भइया हैं, उनकी माताजी मेरी भाभी हैं। मैंने सॉरी बोला ना… अब एक बार चारों तरफ ताली बजाओ!’
उसके बाद दर्शकों से पूछा था कि कौन-कौन चाहता है कि अक्षरा सिंह और उनकी जोड़ी फिर से एक साथ नजर आए। इस पर बड़ी संख्या में लोगों ने हाथ उठाकर और तालियां बजाकर अपनी इच्छा जाहिर की। दर्शकों के उत्साह को देखते हुए पवन सिंह ने अक्षरा सिंह के साथ दोबारा नजर आने और साथ में कार्यक्रम करने की संभावना के संकेत दिए।

एक वक्त में पवन सिंह और अक्षरा सिंह के अफेयर की चर्चा जोर-शोर से होती थी।
’10 जगह मुंह मारने वाला पति नहीं चाहिए’
इसके बाद ज्योति सिंह का एक वीडियो सामने आया था। जिसमें वो नवरात्र के दौरान अपने दोस्तों संग सिंदूर खेला खेलती दिख रही हैं। इस वीडियो में ज्योति सिंह की छोटी बहन जूही सिंह के साथ उनकी दोस्त आपस में मौज मस्ती करते दिख रही हैं।
इस बीच ज्योति सिंह की एक सहेली उनकी बहन जूही सिंह के लिए कहती हैं कि मां जल्दी से सखी की भी मांग लाल कर दो। ज्योति बोलती हैं ‘नहीं माता, अच्छा पति मिले, तभी लाल करना। पति भले ही पैसे वाला ना हो, लेकिन स्वभाव का अच्छा होना चाहिए, लॉयल हो, 10 जगह मुंह मारने वाला ना हो।’
तभी ज्योति की दोस्त ने कहा- थूककर चाटने वाला ना हो। ये सुनकर ज्योति जोर से हंसने लगती हैं। उन्होंने कहा- कोई ऐसा हो जो स्वाभिमान को बरकरार रखे।

करीब 5 महीने पहले ज्योति ने हरे रंग की साड़ी में एक रील बनाई थी, जिसमें पहली बार बिना सिंदूर दिखी थीं।

ये तस्वीर 11 फरवरी की है। तलाक केस में सुनवाई के दौरान आरा कोर्ट पहुंची थीं।
पवन सिंह ने ज्योति सिंह से की थी दूसरी शादी
पवन सिंह ने ज्योति सिंह से दूसरी शादी की थी। ज्योति सिंह यूपी के बलिया जिले के मिड्ढी गांव की रहने वाली हैं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। वहीं उनके पति पवन सिंह 10th पास हैं। उन्होंने मध्यमा बोर्ड से पढ़ाई की थी। ज्योति ने पवन सिंह से 6 मार्च, 2018 को शादी की थी। शादी के बाद ज्योति आमतौर पर लोगों की नजरों से दूर रहती थीं।
साल- 2022 में ज्योति ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। उस समय उन्होंने पवन पर मारपीट और जबरन गर्भपात कराने जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पवन ने उन्हें शादी के बाद परेशान किया। ज्योति ने यह खुलासा भी किया कि पवन का संबंध पहले भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह से था। आरोप लगाया था कि अक्षरा 3 महीने की गर्भवती थीं और पवन हमेशा कहते थे कि अक्षरा उनकी पत्नी है।

यह पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम सिंह की तस्वीर है, जिनकी 2015 में मौत हो गई थी।
अब पवन सिंह और ज्योति के तलाक का पूरा केस जानिए
दरअसल, पवन सिंह की पहली शादी 2014 में नीलम सिंह से हुई थी। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने सुसाइड कर लिया था। इसके 3 साल बाद 6 मार्च 2018 को पवन सिंह ने ज्योति से यूपी के बलिया में शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही दोनों के रिश्तों में खटपट शुरू हो गई।
ज्योति ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न तथा दो बार गर्भपात करवाने का आरोप लगाया। पवन सिंह ने इन आरोपों को खारिज किया। अप्रैल 2022 में ज्योति सिंह ने तलाक के लिए अर्जी दाखिल की। पवन सिंह ने भी आरा फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई। 11 फरवरी को सुलह की कोशिश के लिए कोर्ट में दोनों को हाजिर होना था, लेकिन पवन सिंह तबीयत खराब होने के कारण उपस्थित नहीं हुए।
2024 लोकसभा चुनाव में जब पवन सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे तो ज्योति ने उनके लिए प्रचार किया। तब खबरें आई कि दोनों में सुलह हो गई है। हालांकि, चुनाव नतीजे आने के बाद दोनों के अलगाव की खबरें आने लगी। वैसे ज्योति बार-बार साथ रहने की अपील करतीं हैं।

ज्योति ने पवन से 10 करोड़ एलिमनी मांगी है
ज्योति सिंह के वकील ने बताया था कि ‘ज्योति सिंह ने जज से इंसाफ मांगा है। उन्होंने कहा है कि अगर पवन सिंह नहीं रखना चाहते तो मुझे 10 करोड़ रुपए और एक मकान एलिमनी (गुजारा भत्ता) के तौर पर दें।’

