Headlines

Delhi Police ACP Manasvi Vashishth Suspended


  • Hindi News
  • National
  • Delhi Police ACP Manasvi Vashishth Suspended | Protest Headquarters News

नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली पुलिस के असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मनस्वी वशिष्ठ को सस्पेंड कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय के बाहर हुए पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन के बीच की गई है।

सोमवार, 2 नवंबर को करीब 150 पुलिसकर्मी दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर जुटे थे। उन्होंने वशिष्ठ और थाना प्रभारी अरुण कुमार का ट्रांसफर रद्द कर उन्हें पुरानी पोस्टिंग पर वापस भेजने की मांग की थी। वशिष्ठ ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया था।

वकील से मारपीट के बाद हुआ था विवाद

23 अक्टूबर को शाहदरा पुलिस स्टेशन में वकील ललित बंसल के साथ मारपीट को लेकर पुलिस और वकीलों के बीच विवाद शुरू हुआ था।

वकीलों ने ACP मनस्वी वशिष्ठ और थाना प्रभारी अरुण कुमार पर धमकी देने और दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए थे। इसके बाद वकीलों ने विरोध शुरू कर दिया था।

28 अक्टूबर को दोनों अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ

विवाद के बाद 28 अक्टूबर को ACP मनस्वी वशिष्ठ और थाना प्रभारी अरुण कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया था। इसके बाद वकीलों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी थी।

हालांकि, इस कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में नाराजगी थी। उन्होंने दोनों अधिकारियों के ट्रांसफर का विरोध किया।

पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की मांग की थी

प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करने की मांग की थी। वे अपनी शिकायतें अधिकारियों के सामने रखने के लिए व्यवस्था बनाने की भी मांग कर रहे थे।

इसी विवाद के बीच ACP वशिष्ठ के निलंबन की खबर सामने आई है। फिलहाल निलंबन के आधिकारिक आदेश और उसके विस्तृत कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *