![]()
शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड की महसार ग्राम पंचायत के मदारी गांव के वार्ड-2 में 3 महीने से 50 घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। 6 महीने पहले पीएचईडी विभाग ने इन घरों के लिए नया पेयजल केंद्र बनवाया था। ऊंचाई पर बसे 50 घरों में नहीं पहुंचता पानी गांव के करीब 300 लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रितेश कुमार ने बताया कि पहले से चल रही हर घर नल का जल योजना के केंद्र से ऊंचाई पर बसे 50 घरों में पानी नहीं पहुंचता था। इसी वजह से नया बोरिंग लगाया गया था। अब तक मरम्मत नहीं हुई रितेश के मुताबिक, नए केंद्र के बोरिंग के पास सप्लाई पाइप खुला है। इससे पानी घरों तक जाने के बजाय केंद्र के पास ही बह जाता है। जिन घरों के लिए केंद्र बनाया गया, वहां बोरिंग का पानी नहीं पहुंच रहा है। ग्रामीणों ने पाइप की मरम्मत के लिए कई बार पीएचईडी कार्यालय जाकर कनीय अभियंता और अन्य अधिकारियों से शिकायत की है। उनका कहना है कि अब तक मरम्मत नहीं हुई है।
Source link
मदारी गांव के 50 घरों तक पानी नहीं पहुंचा:पाइप खुला होने से 3 महीने से बोरिंग का पानी बह रहा, ग्रामीणों ने अधिकारियों से शिकायत की
