Headlines

ASI ने ग्रामीणों पर की फायरिंग, एक की मौत:मधुबनी में तीन घायल; अवैध संबंध मामले में लोगों ने घेरा था




मधुबनी में सोमवार की रात 1 बजे अवैध संबंध मामले में ग्रामीणों ने ASI को घेरकर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मी ने अपने सर्विस पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। जिनमें एक की इलाज के दौराद मौत हो गई। घटना बाबूबरही थाना क्षेत्र के बलिराजगढ़ गांव की है। मृतक की पहचान अशोक यादव (50) के रूप में हुई है। 3 घायलों का इलाज चल रहा है। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बलिराजगढ़ में पुलिस पिकेट है, जहां बाबूबरही थाने में तैनात एएसआई की ड्यूटी थी। वह पिछले कई दिनों से गांव के एक घर में सामान लेने के बहाने आता-जाता था। उस घर की एक महिला के साथ उसके कथित संबंध होने की बात भी सामने आई है। ASI ने सर्विस पिस्टल से की गोलीबारी वहीं सोमवार की देर रात एएसआई सामान लेने के बहाने महिला के घर पहुंचा। कुछ ग्रामीणों ने उसे घर में जाते देखा और बाहर जमा होकर दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। ग्रामीणों के मुताबिक, जब लोगों ने एएसआई को महिला के साथ पकड़ने की कोशिश की, तो उसने सर्विस पिस्टल निकालकर गोलीबारी शुरू कर दी। गोली लगने से मौके पर मौजूद चार लोग घायल हुए। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराई। वहीं इनमें से अशोक यादव की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हैं। ASI पर मर्डर का केस होगा दर्ज जानकारी मिलने पर मधुबनी के एसएसपी योगेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। एक के गर्दन, दूसरे के कमर औप तीसरे के पैर में गोली लगी है। उन्होंने घटनास्थल का भी जायजा लिया और जांच शुरू की। फरार एएसआई को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उनहें सस्पेंड कर उनके खिलाफ मर्डर का मुकदमा दर्ज होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *