Headlines

दीपावली-छठ पर हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन चलेगी:दोनों दिशाओं में 5-5 फेरे; आसनसोल मंडल के 5 स्टेशनों पर रुकेगी




दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे हावड़ा और नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगा। ट्रेन दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरे लगाएगी। इसका परिचालन 4 से 14 नवंबर के बीच होगा। रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर 04054 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 4, 5, 7, 11 और 12 नवंबर को नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 6 नवंबर से चलेगी ट्रेन नंबर 04053 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 6, 7, 9, 13 और 14 नवंबर को हावड़ा से रात 1:40 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के पांच स्टेशनों पर रुकेगी। ये स्टेशन दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह हैं। ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, स्लीपर और एसी श्रेणी के कोच होंगे। रेलवे के अनुसार, स्पेशल ट्रेन से त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को संभालने में मदद मिलेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *