Headlines

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:चचेरा भाई घायल, दोनों खजुराहा जा रहे थे




सहरसा के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कहरा ब्लॉक के पास बनगांव से कहरा जाने वाले मुख्य रास्ते पर केएनएन चिमनी के नजदीक हुई। टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। ननिहाल जाने के दौरान हुआ हादसा परिजनों के मुताबिक, बनगांव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 निवासी प्रकाश कुमार (25) मंगलवार शाम अपने ननिहाल खजुराहा जाने के लिए घर से निकले थे। उनके साथ चचेरे भाई अमित कुमार (25) भी बाइक पर सवार थे। दोनों बनगांव से कहरा जाने वाले रास्ते पर केएनएन चिमनी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अस्पताल में प्रकाश की मौत, अमित का इलाज जारी हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने प्रकाश कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अमित के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने उनकी सीटी स्कैन और एक्स-रे जांच कराई है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। माता-पिता के इकलौते बेटे थे प्रकाश प्रकाश बनगांव थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 निवासी सुमन कुमार मिश्रा के बेटे थे। वे गांव में मुर्गी फार्म चलाते थे और अविवाहित थे। परिजनों के अनुसार, प्रकाश अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई सदर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दूसरा घायल है। उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *