Headlines

हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत:इलाज के लिए पटना जाते समय रास्ते में गई जान, मुआवजे की मांग पर 4 घंटे जाम




जमुई के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में बालू लदे हाइवा की टक्कर से घायल बाइक सवार आनंद मोहन सिंह की मौत हो गई। पटना ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर कोहबरवा चौक पर करीब चार घंटे जाम लगाया। इलाज के लिए जमुई ले जाया गया मृतक की पहचान कोहबरवा गांव के ओमप्रकाश सिंह के 40 वर्षीय बेटे आनंद मोहन सिंह उर्फ चिंटू सिंह के रूप में हुई है। हादसा कोहबरवा इलाके के पास हुआ। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम आनंद मोहन सिंह लक्ष्मीपुर बाजार से बाइक पर घर लौट रहे थे। घर के पास बालू लदे हाइवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए जमुई ले जाया गया। परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग जमुई में डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया। पटना ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। सोमवार को शव गांव पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ कोहबरवा चौक पर जमुई-खड़गपुर एनएच-333 जाम कर दिया। दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की कतार लग गई। लोग मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने और परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलने पर प्रभारी थानाध्यक्ष रेशम कुमारी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन लोग मांग पर अड़े रहे। करीब चार घंटे बाद बीडीओ प्रेम प्रकाश और सीओ रविकांत कुमार जाम स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों के समझाने और आश्वासन के बाद परिजनों ने शव पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *