Headlines

खगड़िया- खेत में टूटे तार से बच्ची की मौत:करंट लगा, बचाने पहुंचे पिता भी झुलसे, जर्जर तारों पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल




खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड की भिखारीघाट पंचायत के वार्ड नंबर 12 में सोमवार को बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से 8 साल की बच्ची की मौत हो गई। उसे बचाने पहुंचे पिता भी करंट लगने से बेहोश हो गए। मृत बच्ची की पहचान वार्ड नंबर 12 निवासी ढोलन यादव की बेटी स्वाटी कुमारी के रूप में हुई है। वह सोमवार को पिता के साथ खेत गई थी। वहां पहले से बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था। स्वाटी उसके संपर्क में आ गई और करंट लगने से झुलसकर बेहोश हो गई। बेटी को बचाने पहुंचे पिता भी करंट से बेहोश बेटी को बचाने पहुंचे ढोलन यादव भी टूटे तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने दोनों को वहां से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने स्वाटी को मृत घोषित कर दिया। अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। जर्जर तारों की जांच और मरम्मत की मांग घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि खेतों और ग्रामीण रास्तों के आसपास बिजली के तार टूटकर गिरना लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद जर्जर तारों की नियमित जांच और टूटे तारों की समय पर मरम्मत नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में जर्जर तारों की जांच कराने, टूटे तारों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित करने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *