Headlines

भोजपुर- मछली पकड़ने वाले जाल में फंसा घड़ियाल:मछुआरे ने ऊपर बैठकर खिंचवाई फोटो; लोगों ने ली सेल्फी




भोजपुर जिले में बबुरा थाना क्षेत्र के कपूर दियारा घाट पर रविवार की सुबह गंगा नदी में मछली पकड़ने के लिए डाले गए जाल में एक साढ़े छह फीट विशालकाय घड़ियाल फंस गया। जाल में घड़ियाल के फंसने की खबर मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। नदी में पिछले कई दिनों से दिखाई दे रहे घड़ियाल के जाल में फंसने से जहां ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, वहीं उसके अचानक सामने आने से लोगों में दहशत भी कायम हो गई। सेल्फी लेने और वीडियो बनाने की होड़ हैरानी की बात यह रही कि घड़ियाल जैसे खतरनाक जलीय जीव को देखकर लोग उससे दूरी बनाने के बजाय उसके साथ फोटो और वीडियो बनाने में जुट गए। स्थानीय मछुआरे अटमी बिंद ने तो घड़ियाल के ऊपर बैठकर फोटो भी खिंचवाई। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने वीडियो बनाने के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रही। मछली पकड़ने के लिए डाला था जाल जानकारी के अनुसार, कपूर दियारा घाट निवासी स्थानीय गोताखोर अटमी बिंद रविवार की सुबह गंगा नदी में मछली पकड़ने के लिए जाल डाले हुए थे। इस दौरान जाल में हलचल होने पर जब उन्होंने देखा तो उसमें घड़ियाल मौजूद था। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घाट पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार, घड़ियाल पिछले कई दिनों से गंगा नदी में दिखाई दे रहा था। इससे नदी में मछली पकड़ने और अन्य कामों से जाने वाले ग्रामीणों में भय बना हुआ था। वन विभाग को दी गई सूचना घटना की सूचना समाजसेवी श्याम बाबू ने वन विभाग को दी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द टीम भेजकर घड़ियाल को सुरक्षित रेस्क्यू करने की मांग की है। फिलहाल वन विभाग की टीम के पहुंचने और रेस्क्यू की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *