![]()
समस्तीपुर में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत हो गई। झटका लगने से चचेरा भाई पंकज कुमार भी घायल हो गया। वायरिंग करने के दौरान हादसा हुआ है। मृतक की पहचान दामोदरपुर गांव निवासी बदलू दास के पुत्र संजय दास (35) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोनों रविवार सुबह सरौली गांव में एक व्यक्ति के नए घर में वायरिंग का काम करने गए थे। काम के दौरान संजय को अचानक करंट लग गया। उसे बचाने की कोशिश में पंकज भी चपेट में आ गया। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सबसे पहले मेन स्विच बंद किया, इसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने संजय को मृत घोषित कर दिया। चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया मृतक की मां ने बताया कि चेचेरे भाई के साथ साथ काम करने के लिए घर से निकला था। करीब 11 बजे परिवार को सूचना मिली कि वायरिंग के दौरान उसे करंट लग गया है। आनन-फानन में परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी सात साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह चार बच्चों के पिता थे। बिजली मिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद घर में रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। थानाध्यक्ष बोले- वायरिंग के दौरान हुआ हादसा वहीं, इस संबंध में विभूतिपुर थानाध्यक्ष सुनील झा ने बताया कि करंट लगने से युवक की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक बिजली मिस्त्री था। वायरिंग करने के दौरान करंट की चपेट में आया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। छानबीन की जा रही है।
Source link
समस्तीपुर में करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत:चचेरे भाई को भी लगा झटका; नए घर में वायरिंग करने के दौरान हुआ हादसा
