Headlines

बिहार के 7 पुलिस अधिकारियों को केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक:पटना की पूर्व सेंट्रल SP स्वीटी सहरावत, ASP दिनेश पांडेय और पाटलिपुत्र SHO को भी मिला सम्मान




राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर बिहार के सात पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान बेहतर अनुसंधान और जांच के लिए दिया गया है। सम्मान पाने वालों में पटना की पूर्व सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत, लॉ एंड ऑर्डर एसडीपीओ-2 दिनेश कुमार पांडेय और पाटलिपुत्र थाने के तत्कालीन थानेदार राजकिशोर कुमार शामिल हैं। इसके अलावा डीआईजी आशीष भारती, डीएसपी अमित कुमार और विधि विज्ञान के क्षेत्र में कार्यरत सहायक निदेशक नीरज कुमार वाणिज्य को भी सम्मानित किया गया है। बुजुर्ग दंपती हत्याकांड की जांच के लिए सम्मान 15 अक्टूबर 2024 को पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के नेहरू नगर रोड नंबर-2 में बुजुर्ग दंपती नागेंद्र कुमार श्रीवास्तव और उनकी पत्नी सुजाता देवी की घर के अंदर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे। मामला पेचीदा था और शुरुआत में हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पा रही थी। इसके बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। SDPO लॉ एंड ऑर्डर-2 दिनेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम ने मामले की पड़ताल की। जांच में पुलिस के अनुसार, सुजाता देवी का पास के दुकानदार अमित कुमार उर्फ टिंकू (31) से संबंध था। बताया गया कि नागेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने एक दिन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। पुलिस जांच के मुताबिक, इसके बाद अमित ने सुजाता देवी के साथ मिलकर नागेंद्र कुमार श्रीवास्तव की हत्या कर दी। फिर साक्ष्य मिटाने के लिए सुजाता देवी की भी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी घर के पीछे के रास्ते से निकला, जिससे वह सीसीटीवी कैमरे की नजर में नहीं आया। पुलिस ने जांच के बाद अमित को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। इसी मामले में बेहतर अनुसंधान के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को पदक दिया गया है। DIG आशीष भारती को भी मिला सम्मान डीआईजी आशीष भारती को वर्ष 2022 में रोहतास जिले में फिरौती के लिए अपहरण के एक मामले में बेहतर जांच के लिए यह पदक मिला है। इस मामले में पुलिस ने महज 72 घंटे के अंदर अपहृत व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया था। स्वीटी सहरावत फिलहाल विशेष शाखा में एसपी के पद पर तैनात हैं। दिनेश कुमार पांडेय बिहार STF में हैं, जबकि तत्कालीन पाटलिपुत्र थानेदार राजकिशोर कुमार फिलहाल सिंह चौक थाने के थानेदार हैं। इसके अलावा DSP अमित कुमार को सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई में बेहतर काम के लिए गृह मंत्री दक्षता पदक दिया गया है। वहीं, विधि विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए सहायक निदेशक नीरज कुमार वाणिज्य को भी सम्मानित किया गया है। बिहार के अन्य पुलिस पदाधिकारियों को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है। देशभर में कुल 490 पुलिसकर्मियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया गया है। STF के एडिशनल SP ने 31 किलोमीटर दौड़ लगाकर दी श्रद्धांजलि राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर बिहार STF के एडिशनल एसपी दिनेश कुमार पांडेय ने गुजरात के केवड़िया स्थित एकता नगर में 31 किलोमीटर की मैराथन दौड़ लगाई। शनिवार सुबह उन्होंने दौड़ पूरी कर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को अनोखी श्रद्धांजलि दी। दिनेश कुमार पांडेय बिहार STF का नेतृत्व कर रहे हैं। इस वर्ष सरदार पटेल की जयंती नक्सल मुक्त भारत की थीम पर मनाई जा रही है। इस अवसर पर शनिवार शाम गुजरात के एकता नगर में परेड का आयोजन किया गया, जिसमें पैरामिलिट्री फोर्स की अलग-अलग इकाइयों के जवान शामिल हुए। इस आयोजन में बिहार STF की टीम ने भी हिस्सा लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *