Headlines

2 दिनों की बारिश से धान की कटाई में देरी:खगड़िया के कई प्रखंडों में खेतों-सड़कों पर पानी भरा, पशुपालकों की परेशानी बढ़ी




खगड़िया में लगातार दो दिनों की बारिश से खेती के काम पर असर पड़ा है। परबत्ता, गोगरी, अलौली, चौथम, बेलदौर, मानसी और खगड़िया प्रखंडों की ग्रामीण सड़कों पर पानी भर गया है। खेतों में पानी जमा होने से धान की कटाई में देरी हो रही है। अक्टूबर में होने वाली अगली फसलों की बुआई भी देर से होने की आशंका है। खेतों में खड़ी धान की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। पानी जमा होने से किसानों को फसल काटने और उसे सुरक्षित निकालने में परेशानी हो रही है। रबी फसलों की बुआई पर पड़ेगा असर मौसम साफ नहीं हुआ तो रबी फसलों की बुआई पर भी असर पड़ सकता है। बारिश के साथ तापमान गिरने से ठंड बढ़ी है, जिसका असर पशुपालन पर भी पड़ रहा है। परबत्ता के किसान सुनील सिंह ने बताया कि दो दिनों की बारिश से पशुओं को परेशानी हो रही है। ठंड बढ़ने के साथ खेतों में लगी धान की फसल को भी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश जारी रही और मौसम साफ नहीं हुआ तो खेत तैयार करने और अगली फसल की बुआई में देरी होगी। इससे खेती का पूरा चक्र प्रभावित हो सकता है। रबी की खेती के लिए फायदेमंद है बारिश शनिवार सुबह से बारिश थमी हुई है, लेकिन आसमान में बादल छाए हैं। इससे किसानों की चिंता बनी हुई है। दूसरी ओर, जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में इस बारिश को रबी की खेती के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद खेतों में नमी की जरूरत होती है। बारिश से रबी फसलों की बुआई के लिए खेत तैयार करने में किसानों को मदद मिल सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *