Headlines

सीके अनिल को शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी:जांच आयुक्त के प्रभार से पंकज कुमार को किया गया मुक्त, बिहार के 4 IAS का ट्रांसफर




बिहार सरकार ने 4 IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में गुरुवार की शाम अधिसूचना जारी की है। सीके अनिल को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं, अरविंद कुमार चौधरी को कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अमित कुमार पांडेय भी अगले आदेश तक कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। दूसरी ओर, गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। सीके अनिल बने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव बिहार राज्य योजना पर्षद, पटना में परामर्शी के पद पर तैनात सीके अनिल को तबादला करते हुए शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। सीके अनिल 1991 बैच के बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। सीवान में डीएम रहते सीके अनिल मो शहाबुद्दीन से भिड़ गए थे। अब उन्हें मिथिलेश तिवारी के विभाग में भेजा गया है। शिक्षा विभाग में 4 महीने बाद सीनियर IAS भेजे गए। डॉ बी राजेंद्र 31 जुलाई को सेंट्रल डेप्युटेशन पर भेजे गए थे। उनके जाने के बाद से यह पद खाली था। अरविंद कुमार चौधरी को कृषि विभाग का अतिरिक्त प्रभार 1995 बैच के आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी वर्तमान में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात हैं। उन्हें अपने वर्तमान काम के साथ कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा वह बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद के परीक्षा नियंत्रक और महानिदेशक (बीपीएससी) के अतिरिक्त प्रभार पर भी बने रहेंगे। अमित कुमार पांडेय भी कृषि विभाग के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अपर सचिव के पद पर तैनात 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अमित कुमार पांडेय को भी कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अधिसूचना के अनुसार, वह अगले आदेश तक कृषि विभाग के अपर सचिव के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। पंकज कुमार जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार को सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।पंकज कुमार 1997 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह अब तक गृह विभाग के प्रधान सचिव के साथ-साथ सामान्य प्रशासन विभाग के जांच आयुक्त की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *