Headlines

पटना में गोली मारकर महिला की हत्या:बेली रोड पिलर नंबर-17 के पास घटना, महिला क्लीनिक में करती थी काम




पटना में बेली रोड पिलर नंबर 17 के पास गोली लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान उर्मिला देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, उर्मिला देवी झाड़ू-पोछा का काम करती थीं। वह अपने काम में लगी थीं, तभी पिलर नंबर 17 के पास गोलीबारी की घटना हुई। इस दौरान उन्हें गोली लग गई। गोली लगने से उनकी मौत हो गई। देखें मौके की तस्वीरें… पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। महिला की मौत के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गोलीबारी के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एसडीपीओ साकेत कुमार ने बताया कि दीपा क्लीनिक में मृतका उर्मिला देवी झाड़ू पोछा का काम करती थी। क्लिनिक के सामने किसी अज्ञात बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां मौत हो गई। उर्मिला देवी बिक्रम थाना क्षेत्र की रहने वाली है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *