इंदपे के पास फोन उठाते समय बाइक अनियंत्रित:युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी




जमुई-खैरा मुख्य मार्ग पर इंदपे के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को मंगलवार की देर रात इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉ नवीन कुमार गुप्ता की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है। घायल युवक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के बोड़ार गांव निवासी प्रतीक पांडेय के रूप में हुई है। बताया जाता है की प्रतीक पांडेय मंगलवार की देर रात बाइक पर सवार होकर खैरा से अपने घर बोड़ार लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह जमुई-खैरा मुख्य मार्ग पर इंदपे के पास पहुंचे, तभी मोबाइल फोन उठाने के क्रम में उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में प्रतीक पांडेय को चोटें आईं। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग घायल युवक की मदद के लिए आगे आए। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद चिकित्सकों ने घायल युवक का उपचार शुरू किया। फिलहाल, इलाज के बाद प्रतीक पांडेय की हालत सामान्य बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *