Headlines

बेतिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से बच्चे की मौत:दो सगे भाई घायल, आठ भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर था मृतक




पश्चिम चंपारण के लौरिया थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 5 साल के हसन की मौत हो गई, जबकि उसका 7 साल का भाई हुसैन बेतिया के GMCH में भर्ती है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। घटना व्यासपुर-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर सिकटा देवराज गांव के पास हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोग दोनों बच्चों को लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टर कौशल किशोर ने उनका शुरुआती इलाज किया। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेतिया के GMCH रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में हसन ने दम तोड़ दिया। हसन सिकटा देवराज गांव के एजाज मियां का बेटा था। हुसैन का इलाज जारी है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हादसे की सूचना मिलते ही लौरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हसन के शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। आठ भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर था हसन सिसई पंचायत के पूर्व मुखिया गुल खान ने बताया कि हसन आठ भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीण घायल हुसैन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *