Headlines

गजना महोत्सव में ‘इंडियन आइडल’ फेम मधुरिमा बसु देंगी प्रस्तुति:दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 2 नवंबर को होगा, जुटेंगे संगीत प्रेमी




औरंगाबाद में गजना महोत्सव इस बार खास आकर्षण का केंद्र बनेगा। दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 2 नवंबर को होगा। पहले दिन सारेगामापा और इंडियन आइडल जैसे चर्चित संगीत कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकीं गायिका मधुरिमा बसु प्रस्तुति देंगी। उनकी प्रस्तुति महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगी। महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजकों को उम्मीद है कि मधुरिमा बसु की गायिकी का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी और स्थानीय लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। आयोजन के माध्यम से नवीनगर प्रखंड अंतर्गत बिहार-झारखंड के बॉर्डर इलाके में स्थित गजरा मंदिर की महत्ता को व्यापक स्तर पर पहचान दिलाने के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं को भी प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा। दूसरे दिन पेंटिंग, रंगोली और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम गजना महोत्सव के दूसरे दिन, 3 नवंबर को विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पेंटिंग और रंगोली प्रतियोगिताओं के जरिए प्रतिभागियों को अपनी कला और रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जाएगा, ताकि वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। विभिन्न विद्यालयों से चयनित छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगी। अलग-अलग समय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों और स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को सामने लाने की योजना है। इससे क्षेत्र की नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
प्रभारी मंत्री और कला-संस्कृति मंत्री करेंगे उद्घाटन गजना महोत्सव का उद्घाटन बिहार सरकार के पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री सह औरंगाबाद जिले के प्रभारी मंत्री राम निषाद और मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार करेंगे। कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन में स्थानीय सांसद राजाराम सिंह, औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा, विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह, दिलीप कुमार सिंह और जीवन कुमार के अलावा नवीनगर विधायक चेतन आनंद, कुटुंबा विधायक लल्लन राम, औरंगाबाद विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, ओबरा विधायक प्रकाश चंद्र और गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा शामिल होंगे। जिला परिषद अध्यक्ष प्रमिला देवी और उपाध्यक्ष किरण सिंह को भी आमंत्रित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सभी अतिथियों के सुबह 11 बजे तक महोत्सव स्थल पर पहुंचने की संभावना है। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से आयोजन की गरिमा बढ़ने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *