Headlines

सहरसा-25 लाख के पटाखे जब्त, 4 दुकानदारों पर FIR:दीपावली से पहले पुलिस की छापेमारी, बिना लाइसेंस पटाखे रखने पर कार्रवाई




सहरसा में दीपावली से पहले सहरसा पुलिस ने अवैध पटाखों के भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को शहर के शंकर चौक स्थित दुकानों से करीब 25 लाख रुपये के पटाखे जब्त किए गए। कार्रवाई के बाद चार दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोमवार देर शाम सदर एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, एसपी को सूचना मिली थी कि शंकर चौक के रिहायशी इलाके में नियमों का उल्लंघन कर पटाखों का भंडारण किया गया है। इसके बाद एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में कहरा के अंचलाधिकारी और सदर थानाध्यक्ष अजय पासवान शामिल थे। दो दुकानों से बिना लाइसेंस पटाखे जब्त छापेमारी के दौरान पुलिस ने गणेश स्टोर के संचालक सुशील कुमार और चंदन स्टोर के संचालक चंदन कुमार की दुकानों से बिना लाइसेंस रखे गए पटाखे जब्त किए। वहीं, श्रीराम स्टोर के संचालक अमरजीत कुमार और मां लक्ष्मी स्टोर के संचालक रंजय कुमार पर भी घनी आबादी वाले इलाके में पटाखों का भंडारण कर निर्धारित शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप है। चार दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी पुलिस ने चारों दुकानों के संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दीपावली से पहले रिहायशी इलाकों में पटाखों के भंडारण को लेकर पुलिस की इस कार्रवाई को सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *