Headlines

समस्तीपुर- 5 साल के बच्चे का शव नदी में मिला:शुक्रवार को घर के पास से खेलते-खेलते लापता हो गया था; CCTV में अकेले जाते दिखा था




समस्तीपुर में लापता बच्चे का शव बूढ़ी गंडक नदी से मिला है। चार दिन पहले घर के पास से खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया था। मृतक की पहचान रहमतपुर वार्ड-2 निवासी मुरारी कुमार के पुत्र अंकुश कुमार(5) के रूप में हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला था पिता मुरारी कुमार ने बताया कि कि घर के आसपास ही शुक्रवार को खेल रहा था। इस दौरान शाम करीब चार बजे वह गुम हो गया। परिवार के लोगों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन रात हो जाने के कारण कुछ पता नहीं चल सका। काफी मशक्कत के बाद मिला शव शनिवार को मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस जांच के लिए पहुंची। खोजबीन के दौरान बच्चे का पैंट घर से करीब आधा किलोमीटर दूर बूढ़ी गंडक नदी के किनारे मिला था। इसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ टीम बुलाकर तलाश शुरू की। कई घंटों की मशक्कत के बाद रविवार रात उसका शव मिला। पिता ने आशंका जताते हुए कहा कि अंकुश को कोई उठाकर ले गया होगा, क्योंकि 5 साल का बच्चा पैदल नदी किनारे नहीं जा सकता है। CCTV में अकेले नदी की ओर जाता दिखा था बच्चा घटना की सूचना के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके का जायजा लिया था। इस दौरान घर से नदी की ओर रास्ते में एक सीसीटीवी फुटेज देखा गया था। जिसमें बच्चा अपने हाथ में एक पॉलिथीन लिए हुए नदी की ओर जाता हुआ देखा था। पुलिस को आशंका है कि पॉलिथीन नदी किनारे फेंकने के दौरान बच्चा पानी में गिर गया हो। इस एंगल पर भी जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *