![]()
राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुसौली पावर ग्रिड के पास दो ट्रकों की टक्कर में एक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गया जिले के सलेमपुर गांव निवासी 42 वर्षीय राजेश पासवान के रूप में हुई है। पुसौली पावर ग्रिड के पास सड़क किनारे एक वाहन खड़ा था। इसी दौरान पाइप लदे ट्रक ने पीछे से उसमें टक्कर मार दी। हादसे में पाइप लदे ट्रक का चालक केबिन में ही दब गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मी ज्ञान प्रकाश चालक को अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोबाइल से परिजनों को दी गई सूचना चालक के मोबाइल फोन से उसके परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। खबर मिलते ही परिवार के लोग गया से मोहनिया अस्पताल के लिए रवाना हो गए। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Source link
कैमूर- खड़े ट्रक में पाइप लदे ट्रक ने मारी टक्कर:केबिन में दबकर ड्राइवर की मौत, गया से मोहनिया पहुंचे परिजन
