Headlines

महानंदा नदी में 10 साल का बच्चा लापता:प्राणपुर के सिलोर घाट से भैंस चराने गया था, कपड़े नदी किनारे मिले




कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र में 10 साल का एक बच्चा महानंदा नदी में लापता हो गया है। उसके डूबने की आशंका जताई जा रही है। बच्चा सोमवार दोपहर भैंस चराने गया था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा।
प्राणपुर गांव के दुलाल यादव का बेटा गणेश यादव (10) सोमवार दोपहर करीब दो बजे भैंस चराने जल्ला दियारा गया था। शाम पांच बजे तक जब वह वापस नहीं आया, तो परिवार ने उसे खोजना शुरू किया।
सिलोर घाट के पास महानंदा नदी किनारे उसकी पैंट मिली, लेकिन गणेश का कोई पता नहीं चला। घटना की जानकारी प्राणपुर थाना और सीओ को दी गई है।
खबर लिखे जाने तक गणेश का कोई सुराग नहीं मिल पाया था। प्राणपुर थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *