Headlines

बगहा अस्पताल में डॉक्टर पर दुर्व्यवहार का आरोप:सीने में दर्द के बाद पहुंचे मरीज ने शिकायत की, प्रभारी स्पष्टीकरण मांगा




बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में एक मरीज ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। मरीज जितेंद्र कुमार सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी के बाद इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से जांच और कार्रवाई की मांग की है।
जितेंद्र कुमार के मुताबिक, 25 अक्टूबर की रात उन्हें अचानक सीने में दर्द और सांस लेने में परेशानी हुई। इमरजेंसी वार्ड में ऑक्सीजन मिलने के बाद राहत मिली, लेकिन 26 अक्टूबर की सुबह तबीयत फिर बिगड़ी और वे दोबारा अस्पताल पहुंचे।
मरीज का आरोप है कि इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मुशीर आलम ने उनके साथ ठीक से बात नहीं की। उन्होंने डॉक्टर के बातचीत के तरीके पर आपत्ति जताई है।
अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि डॉक्टर मुशीर आलम के आचरण को गलत पाया गया है। उनसे सफाई मांगी गई है और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *