Headlines

बांका में ट्रैक्टर हादसे में युवक की मौत:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; बालू लेकर जा रहा था, FSL टीम ने की जांच




बांका जिले के फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र के मंझली कुशाहा गांव निवासी 20 वर्षीय पवन यादव की ट्रैक्टर दुर्घटना में मौत हो गई। वह गांव के धनेश्वर यादव का बेटा था। घटना शिशवादमगी जंगल के पास की है। हादसे के बाद परिजनों ने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल की टीम बुलाकर जांच कराई है। बालू लेकर जा रहा था, जंगल के पास हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, पवन यादव गांव में ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। सोमवार को भी वह ट्रैक्टर पर बालू लोड कर उसे अनलोड करने जा रहा था। इसी दौरान शिशवादमगी जंगल के पास ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पवन ट्रैक्टर से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया घटना के बाद ट्रैक्टर मालिक घायल पवन को आनन-फानन में इलाज के लिए बांका सदर अस्पताल ले गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग परिजनों ने घटना को सामान्य दुर्घटना मानने के बजाय हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर मौत की वजह स्पष्ट करने की मांग की है। FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य फुल्लीडूमर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई गई, जहां से साक्ष्य जुटाए गए हैं। थानाध्यक्ष के मुताबिक, पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *